Chhattisgarh: CM साय के सुशासन में महतारियों का सम्मान, महतारी वंदन योजना से ज़िंदगी की राह हुई आसान - मीडिया जगत की हर हलचल पर नज़र || Khabri Media
Skip to content
Friday, May 01, 2026
मीडिया जगत की हर हलचल पर नज़र || Khabri Media

मीडिया जगत की हर हलचल पर नज़र || Khabri Media

  • TV
  • दिल्ली-NCR
    • दिल्ली
    • नोएडा
    • गाज़ियाबाद
    • ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
  • राजनीति
    • बिहार
    • उत्तरप्रदेश
    • पंजाब
    • उत्तराखंड
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
      • हरियाणा कांग्रेस
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • बंगाल
    • गोवा
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू कश्मीर
    • चुनाव 2024
  • डिजिटल
  • एजुकेशन
    • एक मुलाकात
    • साइंस एंड टेक
    • News & Views
  • जॉब्स
  • हेल्थ & ब्यूटी
    • खाना खजाना
  • Life Style
    • Trending
    • Life Style(English)
  • बिजनेस
    • इंटरनेशनल
    • Cyber क्राइम
  • खेल
    • एशिया कप 2025
    • T-20
    • IPL 24
    • क्रिकेट WC
  • भक्ति
    • Yours राशि
  • Vastu-homes
  • NCR(English)
    • DELHI
    • GHAZIABAD
    • GREATER NOIDA
    • NOIDA
Chhattisgah

Chhattisgarh: CM साय के सुशासन में महतारियों का सम्मान, महतारी वंदन योजना से ज़िंदगी की राह हुई आसान

छत्तीसगढ़ राजनीति
May 3, 2025May 3, 2025Jyoti Shinde
Spread the love

Chhattisgarh: महतारी वंदन योजना से महिलाओं के जीवन में आ रही है खुशहाली

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार (Vishnudeo Sarkar) प्रदेश के सभी वर्गों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) खुशहाली की ओर तेजी से बढ़ रहा है। सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnudeo Sai) महिलाओं की सशक्तिकरण और आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने लिए भी योजना बनाकर काम कर रहे हैं। इसी सोच के लेकर सीएम साय ने महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) की शुरुआत की है।

Pic Social media

ये भी पढ़ेंः Chhattisgarh News: युवा शक्ति से होगा ‘विकसित भारत’ का निर्माण- CM विष्णु देव साय

विष्णुदेव सरकार (Vishnudeo Sarkar) की यह योजना नारी शक्ति को समाज में सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। यह योजना न केवल महिलाओं की छोटी-मोटी आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता करती है, बल्कि उनके स्वास्थ्य, पोषण और पारिवारिक निर्णयों में भागीदारी को भी प्रोत्साहित करती है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं के लिए तैयार की गई इस योजना ने लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का वादा किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudeo Sai) के अगुवाई वाली सरकार की इस योजना से न केवल महिलाओं के मान-सम्मान में वृद्धि हुई है, बल्कि उनके जीवन जीने की राह आसान हो गई है। महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता बन रही हैं। मुंगेली जिले के ग्राम हथनीकला की चंद्रकली साहू बताती है कि पहले पैसे के लिए बहुत समस्या होती थी। घर में किसी का स्वास्थ्य खराब हो जाने या जरूरी सामान के लिए दर-दर भटकना पड़ता था। सेठ-साहूकारों से कर्ज लेना पड़ता था। तब जाकर आवश्यकताएं पूरी हो पाती थी, लेकिन जब से प्रदेश में विष्णु देव की सरकार बनी है, तब से खाते में प्रतिमाह 1000 रुपए आना शुरू हुआ है, तब से इन सब समस्याओं से निजात मिल गया है।

Pic Social media

हर महीने मिलते हैं 1,000 रुपये

आपको बता दें कि साय सरकार (Vishnudeo Sarkar) द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जो सालाना 12,000 रुपये होती है। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT के जरिए से सीधे उनके आधार से लिंक्ड बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। योजना की घोषणा 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी (BJP) द्वारा पीएम मोदी की गारंटी के तहत की गई थी। इस योजना को 10 मार्च 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधिकारिक रूप से शुरू किया। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार की लाडली बहना योजना से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य भी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

ये भी पढे़ंः Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ बना जीएसटी संग्रह में अग्रणी राज्य

जानिए क्या है योजना की शर्त

विष्णुदेव सरकार (Vishnudeo Sarkar) की इस योजना के लेने के लिए कुछ शर्त तय किए हैं। महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) में आवेदन करने वाली महिलाओं को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की स्थायी निवासी होनी अनिवार्य है। दूसरे राज्य की महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती हैं। इस योनजा के लिए महिलाओं की आयु 1 जनवरी 2024 को 21 से 60 वर्ष के बीच हो। परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए, और साथ ही साथ महिला के पास आधार से जुड़ा हुआ बैंक अकाउंट (Bank Account) होना अनिवार्य है। टैक्स देने वाली महिलाएं, सरकारी कर्मचारी, या अन्य पेंशन योजनाओं से 1,000 रुपये से ज्यादा प्राप्त करने वाली महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण, वैवाहिक स्थिति का प्रमाण, आयु प्रमाण, और राशन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज देना होता है।

Pic Social media

70 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिल रहा है लाभ

महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) की आवेदन प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाया गया है। महिलाएं ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in के जरिए से या फिर ऑफलाइन आंगनबाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत, या महिला एवं बाल विकास ऑफिस में जाकर बड़े ही आसानी से आवेदन कर सकती हैं। वर्तमान में, 70 लाख से ज्यादा महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं, जो छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

आपको बता दें कि विष्णुदेव सरकार इस योजना को ज्यादा से ज्यादा महिलाओं तक पहुंचाने के लिए समय-समय पर विशेष शिविरों का आयोजन किया है, जहां आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। इसके साथ ही, योजना की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लाभार्थियों की सूची और भुगतान की स्थिति को ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है। भविष्य में विष्णुदेव सरकार इस योजना के दायरे को और विस्तार देने की तैयारी में है, जिसमें अधिक महिलाओं को शामिल करने और सहायता राशि को बढ़ाने की संभावना पर विचार किया जा सकता है।

Pic Social media

महतारी वंदन योजना से महिलाओं की स्थिति हो रही है बेहतर

महतारी वंदन योजना लाभ प्राप्त करने वाली एक महिला बताती हैं कि अब तक उन्हें कुल 10 किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है। वह इस राशि का उपयोग अपनी खेती-किसानी सहित विभिन्न कामों में करती हैं, जिसका लाभ भी देखने को मिल रहा है। खेती किसानी अब उनके लिए अतिरिक्त आमदनी का माध्यम बन रहा है। इसी तरह जरहागांव की तोरण बताती है कि उनके पति का निधन हो गया है, ऐसे स्थिति में महतारी वंदन योजना की राशि से ही उनका पालन पोषण होता है। इस योजना की राशि का उपयोग करके वह अपने बच्चों का भरण-पोषण कर पा रही है। साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से एक बल मिला है। बता दें कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत जिले के लाखों से अधिक महिलाओं को लाभ मिल रहा है। इस योजना से न केवल चंद्रिका बाई, तोरण बल्कि उनके जैसे हजारों महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। जिले की महिलाएं इससे काफी खुश हैं और शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

महतारी वंदन योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक सहायता (Financial Support) प्रदान करती है, बल्कि समाज में महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnudeo Sai) सरकार की यह योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए एक नई उम्मीद और प्रगति का प्रतीक बनकर उभरी है।


Tagged Bank AccountMahtari Vandan YojanaVishnudeo Sarkar

Post navigation

Punjab News: CM भगवंत मान ने बच्चों को दिया खास संदेश, कही ये जरूरी बातें
Punjab: चंडीगढ़ में ऐतिहासिक पदयात्रा के दौरान CM Mann ने ली पंजाब को नशामुक्त करने की शपथ

Related Posts

मध्यप्रदेश की महिलाओं को CM शिवराज का सबसे बड़ा गिफ्ट

October 6, 2023October 6, 2023खबरीमीडिया
Bihar

Bihar: बिहार नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोतों की नीति–2025 एवं बिहार पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट प्रोमोशन पॉलिसी 2025 का लोकार्पण

July 27, 2025July 27, 2025श्रेयशी दीप
Punjab

Punjab: फ्री बस योजना का विस्तार- 7,698 स्कूली छात्राओं को मिली नई सुविधा

December 8, 2025December 8, 2025श्रेयशी दीप

Data

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022

मुख्य शीर्षक

  • एक मुलाकात
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • राजनीति
  • TV
  • बिजनेस
  • वायरल
  • हेल्थ & ब्यूटी
  • जॉब्स

Useful Links

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Web Stories

8 august shani
લગ્નમાં કન્યાને મહેંદી મુકવા પાછળનું કારણ શું છે?
જાણો, કેટલુ હોય છે ટ્રેનનું આયુષ્ય?
લગ્ન પહેલા શું કરતી હતી નિતા અંબાણી?
આ છે દુનિયાની 5 સૌથી રહસ્યમયી જગ્યાઓ

Latest News

  • AC Blast: ग्रेटर नोएडा वेस्ट और नोएडा की इस सोसायटी में AC ब्लास्ट, ख़ौफ़ में परिवार May 1, 2026
  • School Fee: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 45 प्राइवेट स्कूलों को नोटिस, भरना होगा लाखों का जुर्माना! May 1, 2026
  • UP News: Yogi Adityanath के नेतृत्व में विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पारित, महिला सशक्तीकरण पर विशेष सत्र संपन्न April 30, 2026
  • UP News: गरीब परिवारों के लिए वरदान बनी शादी अनुदान योजना, सीधे खाते में मिल रही मदद April 30, 2026
  • 1 May 2026 Ka Rashifal: आज किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी, जानें April 30, 2026
  • Chhattisgarh News: Vishnu Deo Sai ने ‘अविस्मरणीय यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन,महिला पत्रकारों की पहल को मिली सराहना April 30, 2026
  • Chhattisgarh News: भीषण गर्मी में वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना बारनवापारा अभयारण्य April 30, 2026
  • Chhattisgarh News: राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा के नेतृत्व में महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर जताया आभार April 30, 2026
2025 © Khabri Media. ALL Rights Reserved | Khabri Media is Owned and Operated by the Parent Company "Sam Communications" | Theme: News Portal by Mystery Themes.
8 august shani લગ્નમાં કન્યાને મહેંદી મુકવા પાછળનું કારણ શું છે? જાણો, કેટલુ હોય છે ટ્રેનનું આયુષ્ય? લગ્ન પહેલા શું કરતી હતી નિતા અંબાણી? આ છે દુનિયાની 5 સૌથી રહસ્યમયી જગ્યાઓ