पति का छूटा साथ, अब सरकार दे रही नया साथ
Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार क्रांतिकारी कदम उठा रही है। इसी कड़ी में शुरू की गई विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना (Widow Remarriage Incentive Scheme) सीएम की संवेदनशील सोच का जीता-जागता प्रमाण है, जो न सिर्फ विधवा महिलाओं को आर्थिक सहारा दे रही है, बल्कि उन्हें समाज की रूढ़ियों से मुक्त कर नई जिंदगी शुरू करने का साहस भी प्रदान कर रही है।

पति का छूटा साथ, अब सरकार दे रही नया साथ
इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पुनर्विवाह करने वाली विधवा महिलाओं को झारखंड सरकार पूर्ण 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान कर रही है। सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी पात्र महिला इस योजना के लाभ से वंचित न रहे। यह राशि महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता के साथ-साथ आत्मसम्मान की नई रोशनी दे रही है।
पात्रता मापदंड तय, महिलाओं को मिल रहा नया आत्मविश्वास
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पलामू, नीता चौहान ने कहा कि यह योजना विधवा महिलाओं को सामाजिक सम्मान दिलाने और पुनर्विवाह को प्रोत्साहित करने की दिशा में अहम पहल है। कई महिलाएं सामाजिक दबाव के कारण पुनर्विवाह से पीछे हट जाती थीं, लेकिन सरकारी सहायता ने इस सोच को बदलने का काम किया है।
- लाभार्थी झारखंड का मूल निवासी हो।
- महिला विधवा हो और विवाह योग्य आयु की हो।
- पुनर्विवाह के बाद नया पति सरकारी नौकरी में स्थाई रूप से नियोजित न हो और न ही आयकरदाता हो।
- आवेदन के लिए महिला को जिला समाज कल्याण कार्यालय में स्व-घोषणा पत्र जमा करना होगा।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: CM हेमंत सोरेन की पहल से 17 साल पुराना सपना हुआ पूरा, अब आदिवासी युवा उड़ाएंगे हवाई जहाज
पलामू में भी चमकी खुशियों की रोशनी
सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की इस पहल का असर अब जिलों में साफ दिख रहा है। पलामू जिले में निर्धारित 5 लाभुकों के लक्ष्य में से अभी तक 3 विधवा महिलाओं को 2-2 लाख रुपये की राशि मिल चुकी है। ये महिलाएं आज गर्व से कह रही हैं कि ‘हेमंत सरकार हमारे साथ खड़ी है।’
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सामाजिक क्रांति का नया अध्याय
सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की यह योजना केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि एक सामाजिक क्रांति है जो सदियों पुरानी कुरीतियों को चुनौती दे रही है। विधवा पुनर्विवाह को प्रोत्साहन देकर झारखंड सरकार बता रही है कि महिलाओं का दूसरा मौका सिर्फ हक नहीं, बल्कि सम्मान की बात है।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand: जनसेवा शिविरों में उमड़ी भीड़, CM हेमंत सोरेन की पहल से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित लाभ
सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के नेतृत्व में झारखंड आज पूरे देश के सामने मिसाल बन रहा है कि कैसे संवेदनशील नीतियों से न सिर्फ जिंदगियां संवरती हैं, बल्कि समाज भी आगे बढ़ता है। यह योजना साबित कर रही है- जब सरकार मां-बहनों के साथ खड़ी होती है, तो कोई अंधेरा रोशनी को रोक नहीं सकता।
