Bihar

Bihar बनेगा रोजगार और शिक्षा का हब, CM नीतीश कुमार की विकास योजनाओं को मिली रफ्तार

बिहार राजनीति
Spread the love

27 मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य जारी

Bihar News: बिहार के विकास को गति देने के लिए सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की सरकार ने रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य ढांचे पर बड़ा फोकस किया है। गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान (Governor Arif Mohammad Khan) ने विधानमंडल के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का विस्तृत खाका पेश किया। राज्यपाल ने कहा कि बिहार सरकार अगले 5 साल में 1 करोड़ नौकरियां सृजित करने के लक्ष्य पर मजबूती से काम कर रही है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा।

Pic Social Media

5 साल में 1 करोड़ नौकरियों का मजबूत संकल्प

गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान (Governor Arif Mohammad Khan) ने कहा कि नीतीश सरकार अगले पांच वर्षों में एक करोड़ नौकरियां सृजन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अब तक 50 लाख से अधिक रोजगार सृजित किए जा चुके हैं, जो इस दिशा में सरकार की गंभीरता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच के कारण बिहार अब रोजगार के मामले में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल हो रहा है।

ये भी पढ़ेंः Bihar के स्टूडेंट्स को मिलेगा देश देखने का बड़ा मौका, नीतीश सरकार जल्द शुरू करेगी नई योजना

महिलाओं के खाते में सीधे 10-10 हजार रुपये

मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना (Chief Minister Women Entrepreneur Scheme) के तहत अभी तक 1.56 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। शेष महिलाओं तक भी यह राशि शीघ्र पहुंचाई जाएगी। सीएम नीतीश कुमार की यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।

27 नए मेडिकल कॉलेज

सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के नेतृत्व में बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। राज्य में 27 नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को विशेष प्राथमिकता देते हुए कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिन पर तेज गति से काम हो रहा है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज, बिहार बन रहा शिक्षा हब

गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने गर्व के साथ कहा कि नीतीश सरकार (Nitish Government) ने हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज की सुविधा उपलब्ध कराई है। आज स्थिति यह है कि दूसरे राज्यों के छात्र भी उच्च शिक्षा के लिए बिहार आ रहे हैं। बिहार अब तेजी से शिक्षा हब के रूप में उभर रहा है।

ये भी पढ़ेंः Bihar: बाढ़-तूफान से बर्बाद हुई फसलों की भरपाई करेगी नीतीश सरकार, किसानों के लिए आवेदन की डेट बढ़ी

सड़क, परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर में क्रांतिकारी बदलाव

सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के कुशल नेतृत्व में सड़क और परिवहन क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। नई सरकार के गठन के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्पष्ट नीति और मजबूत इच्छाशक्ति के कारण बिहार आज विकास के नए पथ पर तेजी से अग्रसर है। आने वाले पांच साल बिहार के लिए स्वर्णिम अध्याय साबित होने वाले हैं।