Noida

Noida: नोएडा में डीज़ल-पेट्रोल वाली गाड़ियों को लेकर बड़ी खबर

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

Noida और ग्रेटर नोएडा प्रशासन ने शहर में वायु पॉल्यूशन को नियंत्रण में रखने के लिए एक अहम निर्णय लिया है।

Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्रशासन ने शहर में वायु पॉल्यूशन (Air Pollution) को नियंत्रण में रखने के लिए एक अहम निर्णय लिया है। 1 जनवरी 2026 से ई-कॉमर्स कंपनियों (E-Commerce Companies) के पेट्रोल और डीजल डिलीवरी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित होंगे। इसके बाद सभी डिलीवरी सेवाओं (Delivery Services) को CNG या इलेक्ट्रिक वाहनों का ही उपयोग करना होगा। प्रशासन का मानना है कि यह कदम शहर को अधिक स्वच्छ, शांत और आधुनिक बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

कौन-कौन प्रभावित होगा?

आपको बता दें कि इस आदेश का असर शहर में काम कर रही स्विगी, जोमैटो, अमेज़न, फ्लिपकार्ट, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों और उनके हजारों डिलीवरी पार्टनर्स पर सीधे पड़ेगा। डिलीवरी में उपयोग होने वाली बाइक, स्कूटर, ऑटो, ई-रिक्शा और छोटे चारपहिया मालवाहक वाहन (LCV/LGV) सभी को अनिवार्य रूप से CNG या इलेक्ट्रिक वाहन में परिवर्तित करना होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि एग्रीगेटर के रूप में चलने वाले सभी व्यावसायिक वाहन, चाहे पैसेंजर हों या मालवाहक, नियम के दायरे में आएंगे।

ये भी पढ़ेंः Cyber ​​Fraud: पहले FB पर फ्रेंड रिक्वेस्ट फिर महिला ने कारोबारी से ठग लिए 3 करोड़ रुपए

Pic Social Media

बैठक में दी गई नई जानकारी

नए नियमों की जानकारी देने और क्रियान्वयन की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को सेक्टर-32 स्थित ARTO कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एआरटीओ नंद कुमार ने की, जबकि एआरटीओ विनय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों के प्रतिनिधियों को समय रहते तैयारी करने के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद पेट्रोल-डीजल वाहनों को सड़क पर नहीं चलने दिया जाएगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

प्रशासन का उद्देश्य

आरटीओ सियाराम वर्मा (RTO Siyaram Verma) ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार 31 दिसंबर 2025 के बाद जिले में डीजल और पेट्रोल से चलने वाले व्यावसायिक वाहनों पर प्रतिबंध लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद 1 जनवरी 2026 से केवल CNG और इलेक्ट्रिक वाहन ही मान्य होंगे। प्रशासन का मानना है कि यह कदम वायु पॉल्यूशन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। एनसीआर में पिछले कुछ वर्षों से बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए साफ ईंधन वाले वाहनों को बढ़ावा देना अब समय की जरूरत बन गया है।

ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा के सुपरटेक इकोसिटी से हैरान करने वाली ख़बर आ रही है

शहर की डिलीवरी सेवाओं में बदलाव

इस फैसले के लागू होने के बाद नोएडा की डिलीवरी सेवाओं (Delivery Services) की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। शहर की सड़कों पर आने वाले समय में केवल पर्यावरण के अनुकूल, शोर-रहित और साफ ईंधन वाले वाहन ही डिलीवरी करते नजर आएंगे। यह कदम न सिर्फ पॉल्यूशन घटाने में मदद करेगा, बल्कि शहर को अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में भी बड़ा कदम साबित होगा।