Dharmendra Death

Dharmendra Death: नहीं रहे बॉलीवुड के धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

TOP स्टोरी Trending एंटरटेनमेंट
Spread the love

Dharmendra Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

Dharmendra Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बॉलीवुड के ही-मैन का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्मेंद्र ने 89 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Pic Social Media

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का निधन

बॉलीवुड के ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का आज 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। आपको बता दें कि धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे कुछ दिनों पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती भी हुए थे। बाद में उन्हें घर ले आया गया था, जहां उनका इलाज जारी था।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल पहुंचे थे धर्मेंद्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र का निधन हो गया है। अभिनेता धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार आज मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर 2025 से कुछ दिन पहले सांस लेने में तकलीफ होने के कारण धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उनकी हालत नाजुक है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

पहले फैली थी मौत की अफवाह

कुछ समय पहले खबर आई थी कि धर्मेंद्र का निधन हो चुका है। इस खबर के बाद विदेश में रहने वाली उनकी बेटियां भी भारत लौट रही थीं। लेकिन, उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर इन अफवाहों को खारिज किया और बताया कि धर्मेंद्र डॉक्टरों की निगरानी में थे और इलाज चल रहा था।

ये भी पढ़ेंः Helmet: बाज़ार में आया Ignyte का हेलमेट, बुलेट प्रूफ जैकेट जैसी सुरक्षा का दावा

Pic Social Media

धर्मेंद्र के निधन के दिन रिलीज हुआ उनकी आखिरी फिल्म का पोस्टर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का फर्स्ट लुक उनके निधन वाले दिन रिलीज किया गया। फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने लीड रोल निभाया है। यह फिल्म 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। दिवंगत अभिनेता का पोस्टर देखकर उनके फैंस की आंखें नम हो गईं।

हेमा मालिनी और ईशा देओल श्मशान घाट पर नजर आईं

धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में उनकी पत्नी हेमा मालिनी, बेटी ईशा देओल और परिवार के अन्य सदस्य पवनहंस श्मशान घाट पर नजर आए। इसके अलावा उनके करीबी दोस्त और सहयोगी भी वहीं मौजूद रहे। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी अपने जिगरी दोस्त को अंतिम विदाई देने श्मशान घाट पर पहुंचे।

ये भी पढ़ेंः Vehicle Fitness: गाड़ी रखने वालों के लिए बुरी ख़बर, अब पहले से 10 गुना ज़्यादा जेब कटेगी

90वां जन्मदिन अधूरा रह गया

धर्मेंद्र अपना 90वां जन्मदिन 8 दिसंबर 2025 को मनाने वाले थे। दुर्भाग्यवश, उन्होंने इस दुनिया को अपने जन्मदिन से केवल 14 दिन पहले अलविदा कह दिया।

धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को ब्रिटिश भारत के पंजाब के लुधियाना जिले के गांव नसराली में हुआ था। उनका असली नाम केवल कृष्ण देओल था, जिन्हें फिल्मी दुनिया में धर्मेंद्र के नाम से जाना गया। उनका पैतृक गांव लुधियाना के पखोवाल तहसील रायकोट के पास डांगों में स्थित है।