Team India

Team India: टीम इंडिया को मिला वनडे का नया कप्तान, जानिए किसने रोहित शर्मा को किया रिप्लेस?

T-20 TOP स्टोरी Trending खेल
Spread the love

Team India: बीसीसीआई ने आज शनिवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय वनडे और टी20 टीम की घोषणा कर दी है।

Team India: बीसीसीआई ने आज शनिवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे (Australia Tour) के लिए भारतीय वनडे और टी20 टीम (T20 Team) की घोषणा कर दी है। सबसे बड़ा बदलाव वनडे टीम (ODI Team) की कप्तानी को लेकर हुआ है। टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा अब वनडे में भी कप्तानी नहीं करेंगे। उनकी जगह युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल (Shubman Gill) को वनडे टीम का नया कप्तान बनाया गया है। वहीं श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?

वनडे में गिल को कमान, वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी

बीसीसीआई ने यह फैसला आगामी 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए लिया है, जिससे टीम को भविष्य के लिए तैयार किया जा सके। शुभमन गिल पहले से ही भारत की टेस्ट टीम के कप्तान हैं और टी20 में उपकप्तान की भूमिका निभा रहे हैं। अब उन्हें वनडे में भी लीडरशिप का अनुभव देने की योजना है।

रोहित-विराट की होगी वापसी, लेकिन कप्तान नहीं

हालांकि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों को वनडे स्क्वाड में शामिल किया गया है, लेकिन वे केवल बतौर खिलाड़ी टीम में रहेंगे। यह दोनों दिग्गज लगभग 9 महीने बाद भारतीय टीम की जर्सी में नजर आएंगे। आखिरी बार मार्च में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों ने एक साथ भारत के लिए खेला था, जिसमें भारत विजेता बना था।

रोहित का बतौर कप्तान रिकॉर्ड शानदार

रोहित शर्मा का बतौर वनडे कप्तान रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। उन्होंने अब तक 56 वनडे मैचों में कप्तानी की, जिसमें भारत ने 42 मुकाबले जीते और सिर्फ 12 हारे। उनकी कप्तानी में ही भारत ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक का सफर तय किया था, हालांकि फाइनल में टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

हार्दिक पंड्या एशिया कप 2025 में हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते टीम से बाहर हैं। वह फाइनल मैच में भी नहीं खेल सके थे। ऐसे में टी20 टीम की कप्तानी एक बार फिर सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। दूसरी ओर, विकेटकीपर ऋषभ पंत भी अब तक फिट नहीं हो पाए हैं, और वह इस दौरे से बाहर रहेंगे। पंत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे।

भारतीय वनडे और टी20 स्क्वाड

Pic Social Media

भारतीय वनडे टीम:- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।

भारतीय टी20 टीम:- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Google Map: गूगल मैप को टक्कर देने आ गया, अब गलियों का भी मिलेगा सटीक पता

19 अक्टूबर से शुरू होगी सीरीज

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की सीमित ओवरों की सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर को पर्थ में पहले वनडे से होगी। इसके बाद दूसरा वनडे 23 अक्टूबर और तीसरा 25 अक्टूबर को खेला जाएगा। वनडे सीरीज के बाद, 29 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी।