IPL 2024: RR के खिलाफ पहली जीत की तलाश में MI, हार्दिक करेंगे टीम में बदलाव!

IPL 2024 क्रिकेट WC खेल

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपने घर पर राजस्थान के खिलाफ पहली जीत की तलाश में उतरेंगे। मुंबई इंडियंस अपने शुरुआती दोनों मैच बहुत ही बुरी तरह से हारी है। वहीं राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम मुंबई इंडियंस की कमजोरी का फायदा उठाकर लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मुंबई का सामना करेगी।
ये भी पढ़ेः IPL 2024: हार्दिक को गाली देने वालों की होगी गिरफ्तारी! MCA ने कह दी बड़ी बात

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की बात करें तो मुंबई को पहले मैच में गुजरात के हाथों 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं दूसरे मैच में हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के गेंदबाजों ने आईपीएल (IPL) इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने दिया था। हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर 277 रन कूट डाले थे जिसके बाद मुंबई की टीम को 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

लेकिन अब हार्दिक (Hardik) अपनी टीम में कुछ बदलाव करते हुए दिख सकते है। मुंबई इंडियंस को अपने अनुभवी खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव की कमी खल रही है। सूर्यकुमार यादव चोट से उबर रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई ने 17 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को मौका दिया था, जो पूरी तरह फेल साबित हुए थे। क्वेना ने 4 ओवर में 16.50 की इकॉनमी से 66 रन लुटाए थे और उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला था।

मुंबई ने ल्यूक वुड की जगह दक्षिण अफ्रीकी पेसर को प्लेइंग इलेवन (Playing XI) में जगह दी थी। अब राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में मुंबई की टीम क्वेना का पत्ता काट सकती है और एक बार फिर ल्यूक वुड शुरुआती 11 में दिख सकते हैं।

Pic Social Media

वहीं अगर राजस्थान की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने अपने पहले मैच में लखनऊ की टीम को 20 रनों से मात दिया था तो दूसरे मैच में दिल्ली की टीम को 12 रनों से हराया था। ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि संजू सैमसन अपनी टीम के साथ कोई बदलाव नहीं करेंगे और जीत की लय को बरकरार करने के लिए मुंबई का सामना करेंगे।

मुंबई इंडियंस की संभावित-11

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, ल्यूक वुड।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित-11

यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, नांद्रे बर्गर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, अवेश।