MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने तमिलनाडु के बाद कोल्ड्रिफ सिरप पर तत्काल प्रभाव से बैन लगा दिया है।
MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने तमिलनाडु के बाद कोल्ड्रिफ सिरप (Coldrif Syrup) पर तत्काल प्रभाव से बैन लगा दिया है। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने सिरप पर पाबंदी की घोषणा करते हुए सख्त संदेश दिया है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कोल्ड्रिफ सिरप के साथ-साथ कंपनी के सभी प्रोडक्ट्स को भी प्रदेश में प्रतिबंधित कर दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?
सिर्फ सिरप नहीं, पूरे ब्रांड के प्रोडक्ट बैन
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने यह भी स्पष्ट किया कि सिरप के अलावा, कंपनी के सभी प्रोडक्ट्स को मध्य प्रदेश में प्रतिबंधित कर दिया गया है। यानी अब राज्य में कोल्ड्रिफ ब्रांड के किसी भी उत्पाद की बिक्री नहीं की जा सकेगी।
सीएम मोहन यादव का अल्टीमेटम
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने X पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘छिंदवाड़ा में Coldrif सिरप पीने से हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस पर राज्य सरकार ने सख्त एक्शन लेते हुए पूरे प्रदेश में बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही, सिरप बनाने वाली कंपनी के अन्य उत्पाद भी अब मध्य प्रदेश में प्रतिबंधित रहेंगे।’
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कांचीपुरम फैक्ट्री की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई
सीएम ने जानकारी दी कि इस सिरप की निर्माण फैक्ट्री तमिलनाडु के कांचीपुरम में स्थित है। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, मध्य प्रदेश सरकार ने तमिलनाडु सरकार से जांच कराने का अनुरोध किया। आज सुबह रिपोर्ट मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई है।
दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने यह भी कहा, ‘बच्चों की मृत्यु के बाद राज्य और स्थानीय स्तर पर जांच शुरू कर दी गई थी। अब जब रिपोर्ट आ चुकी है, तो किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।’ उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हर स्तर पर सख्त एक्शन लिया जाए।
ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव ने विजयादशमी पर किया शस्त्र पूजन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में Coldrif सिरप पीने से अब तक 12 बच्चों की मौत हो चुकी है। पहले ही तमिलनाडु में इस सिरप को बैन कर दिया गया था। अब मध्य प्रदेश ने भी तत्काल प्रभाव से यह कदम उठाया है, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
