बिल्डर ड्यूज और अवैध एग्रीमेंट का विरोध
Greater Noida West News: गैलेक्सी वेगा सोसाइटी में आज सुबह एम्फीथिएटर में 100 से अधिक सजग निवासियों की सामूहिक मीटिंग आयोजित हुई। इस मीटिंग में निवासियों ने अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) और उसके पदाधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर आपत्ति दर्ज की और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
ये भी पढ़ें: Greater Noida West: सुपरटेक इकोविलेज के ATM में लगी आग

AOA पदाधिकारी जिनके कार्यकाल पर प्रश्न उठे:
संजय सारस्वत – अध्यक्ष
रवींद्र शर्मा – उपाध्यक्ष
एस. एन. झा – सचिव
मुकुल शर्मा – कोषाध्यक्ष
अमित श्रीवास्तव – सदस्य
मीटिंग में लिए गए प्रमुख निर्णय:
बिल्डर ड्यूज का विरोध:
AOA ने बिना GBM (जनरल बॉडी मीटिंग) और निवासियों से चर्चा किए बिल्डर के ड्यूज को निवासियों के मेंटेनेंस बैलेंस में जोड़ दिया। निवासियों ने इसे अस्वीकार्य बताते हुए निर्णय लिया कि इस विषय पर माननीय अदालत में गुहार लगाई जाएगी।
AOA-बिल्डर एग्रीमेंट अमान्य:
निवासियों ने स्पष्ट किया कि AOA का कार्यकाल 07 जनवरी 2025 को समाप्त हो चुका था, ऐसे में मार्च 2025 में बिल्डर के साथ किया गया एग्रीमेंट कानूनन शून्य (Null & Void) है और किसी भी रूप में मान्य नहीं है।
इलेक्ट्रिसिटी और मेंटेनेंस:
मीटिंग में यह भी स्पष्ट किया गया कि बिजली बिल के साथ मेंटेनेंस जोड़ने का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है। यदि AOA इस पर जोर देती है तो निवासियों द्वारा इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।
वाटर बिल का मुद्दा:
बकाया पानी का बिल पहले ही निवासियों के मेंटेनेंस में समायोजित है। इसे पुनः वसूलना गलत और गैरकानूनी है।
नोटिसों की जानकारी छुपाना:
AOA को समय-समय पर चिकित्सा विभाग, अथॉरिटी के साफ-सफाई विभाग और डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफिस से नोटिस प्राप्त हुए हैं। इन नोटिसों की जानकारी निवासियों को न देना, AOA की खराब कार्यशैली और पारदर्शिता की कमी का प्रमाण माना गया।
ये भी पढ़ें: Greater Noida West: इस सोसायटी की लिफ्ट में 1 घंटे तक फंसी रही महिला, फिर…?

करेंट मेंटेनेंस पर फैसला:
यदि 31 अगस्त 2025 तक DR ऑफिस से चुनाव संबंधी कोई सर्कुलेशन या निर्देश जारी होता है तो मेंटेनेंस जारी रहेगा। अन्यथा सितंबर में निवासियों की अगली मीटिंग में आगे का निर्णय लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में 150 से अधिक निवासी मेंटेनेंस भुगतान रोक चुके हैं।मीटिंग में उपस्थित सभी निवासियों ने AOA पदाधिकारियों की कार्यशैली को गैर-पारदर्शी और निवासियों के हितों के विपरीत बताया। अंत में, सभी सजग निवासियों का उनकी उपस्थिति और एकजुटता के लिए धन्यवाद प्रकट किया गया।

