MP News

MP News: उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो को केंद्र सरकार की मंजूरी, CM मोहन यादव ने जताया आभार

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: भारत सरकार ने उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो की स्थापना को मंजूरी दे दी है।

MP News: भारत सरकार ने उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो (AIR Studio) की स्थापना को मंजूरी दे दी है। सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने इसे मालवा अंचल के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए केंद्र सरकार का आभार जताया। यह स्टूडियो क्षेत्रीय कलाकारों को मंच प्रदान करेगा और सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएगा।

स्वीकृति पत्र सौंपा गया

आपको बता दें कि शुक्रवार शाम उज्जैन के समत्व भवन में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू ने सीएम डॉ. मोहन यादव को स्टूडियो की स्वीकृति पत्र सौंपा। यह पत्र केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन की ओर से प्रदान किया गया। इस अवसर पर जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ेंः MP News: एमपी बनेगा टेक्सटाइल हब, CM मोहन यादव ने दिल्ली में BSL ग्लोबल समिट में की उद्योगपतियों से चर्चा

Pic Social Media

मालवा की कला-संस्कृति को बढ़ावा

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि यह स्टूडियो मालवा की समृद्ध कला और संस्कृति को प्रोत्साहन देगा। उन्होंने बताया कि 8 जुलाई को उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. मुरुगन से मुलाकात कर उज्जैन में स्टूडियो स्थापना का अनुरोध किया था, जिसे केंद्र सरकार ने त्वरित स्वीकृति दी। स्थायी स्टूडियो बनने तक आकाशवाणी इंदौर से सप्ताह में छह दिन अल्पकालिक प्रसारण होगा।

ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव ने PM मोदी से की मुलाकात, 18 महीने के कार्यकाल की दी रिपोर्ट

सिंहस्थ 2028 के लिए महत्वपूर्ण

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि आगामी सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए यह स्टूडियो एक महत्वपूर्ण मीडिया सेंटर के रूप में कार्य करेगा। इससे न केवल क्षेत्रीय कलाकारों को पहचान मिलेगी, बल्कि सरकार की योजनाएं और संदेश सीधे आम लोगों तक पहुंच सकेंगे। यह स्टेशन सामुदायिक रेडियो नेटवर्क के विस्तार में भी सहायक सिद्ध होगा।