Jharkhand

Jharkhand: रांची में शुरू हुई पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक, CM हेमंत सोरेन ने अमित शाह का किया स्वागत

झारखंड राजनीति
Spread the love

Jharkhand की राजधानी रांची में गुरुवार को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक होटल रेडिसन ब्लू में शुरू हुई।

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) में गुरुवार को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक होटल रेडिसन ब्लू में शुरू हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Minister Amit Shah) की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रमुख नेता और मंत्री शामिल हुए। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अमित शाह का गुलदस्ता और एक पेंटिंग देकर स्वागत किया, जबकि अन्य अतिथियों का स्वागत पौधे देकर किया गया।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Jharkhand में हेमंत सोरेन सरकार की बड़ी पहल, रांची सदर अस्पताल में बनेगा रेडियोलॉजी हब

झारखंड के लिए विशेष पैकेज और बकाया राशि की मांग

बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) झारखंड के लिए विशेष पैकेज और कोल कंपनियों पर बकाए 1.36 लाख करोड़ रुपये की मांग उठाएंगे। बैठक में 20 महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा होगी, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार, बिजली वितरण सिस्टम के घाटे को कम करना, अर्बन मास्टर प्लान, जलाशयों से संबंधित विवाद, यौन अपराधों की जांच, बोर्ड निगमों की परिसंपत्तियों और देनदारियों का बंटवारा, खनिजों की नीलामी, स्कूलों में ड्रॉपआउट दर और सहकार से समृद्धि योजना शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: जानकी यादव बने पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष, CM हेमंत सोरेन ने सौंपी अहम जिम्मेदारी