Jharkhand

Jharkhand में हेमंत सोरेन सरकार की बड़ी पहल, रांची सदर अस्पताल में बनेगा रेडियोलॉजी हब

झारखंड राजनीति
Spread the love

मरीजों को मिलेगा डिजिटल स्वास्थ्य लाभ

Jharkhand News: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार (Hemant Soren Government) ने राज्य में रेडियोलॉजिस्टों की कमी को दूर करने के लिए रांची सदर अस्पताल में अत्याधुनिक रेडियोलॉजी हब (Radiology Hub) स्थापित करने का फैसला किया है। इस हब के जरिए सभी सदर अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) को डिजिटल रूप से जोड़ा जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण और संसाधनविहीन क्षेत्रों के मरीजों को त्वरित और सटीक डिजिटल रेडियोलॉजिकल रिपोर्टिंग की सुविधा प्रदान करना है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: जानकी यादव बने पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष, CM हेमंत सोरेन ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

सभी सदर अस्पताल होंगे डिजिटल हब से जुड़े

आपको बता दें कि स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह (Ajay Kumar Singh) ने कहा कि यह परियोजना दो चरणों में लागू होगी। पहले चरण में सभी सदर अस्पतालों को रेडियोलॉजी हब से जोड़ा जाएगा, जिससे रेडियोलॉजिस्ट की अनुपस्थिति वाले क्षेत्रों में मरीजों को समय पर एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई की रिपोर्ट मिल सके। इस परियोजना पर 1.21 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिसके लिए स्वीकृति मिल चुकी है। हब 24×7 टेलीरेडियोलॉजी रिपोर्टिंग केंद्र के रूप में काम करेगा और टेक्नीशियनों को बेहतर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

रेडियोलॉजी हब के प्रमुख उद्देश्य

  • छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में रेडियोलॉजी सेवाओं को सुलभ बनाना।
  • त्वरित निदान के लिए टर्नअराउंड समय कम करना।
  • एआई आधारित इमेजिंग तकनीक को बढ़ावा देना।
  • शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच स्वास्थ्य सेवाओं की असमानता को कम करना।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand के CM हेमंत सोरेन ने ‘कैप्टन कूल’ धोनी को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार

बता दें कि यह हब रेडियोलॉजिस्टों (Hub Radiologists) की कमी से प्रभावित स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करेगा। गंभीर बीमारियों की जल्द पहचान और उपचार संभव होगा, जिससे मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा। यह कदम झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।