Traffic Alert: सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो रही है, जो देश की धार्मिक आस्था का प्रतीक है।
Traffic Alert: कांवड़ यात्रा 2025 (Kanwar Yatra 2025) शुक्रवार, 11 जुलाई से शुरू हो रही है, और इसके लिए पुलिस व प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा के मद्देनजर आज रात 10 बजे से विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्जन (Route Diversion) लागू होगा। बता दें कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) समेत पूरे उत्तर भारत में ट्रैफिक व्यवस्था को भी प्रभावित करेगी। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कांवड़ियों और आम यात्रियों की सुविधा के लिए फुलप्रूफ ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया है। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

भारी भीड़ और ट्रैफिक की आशंका
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस साल 15 से 20 लाख कांवड़िए दिल्ली होकर हरियाणा और राजस्थान की ओर जाएंगे। इनकी सुविधा के लिए राजधानी में कई जगहों पर कांवड़ कैंप लगाए गए हैं, लेकिन इससे दिल्ली की मुख्य सड़कों पर जाम लगने की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः Cyber Fraud: ट्रैफिक चालान का एक मेसेज और बैंक अकाउंट खाली!
कांवड़ कैंप और सुविधाएं
कांवड़ियों के लिए दिल्ली (Delhi) में जगह-जगह कांवड़ कैंप लगाए गए हैं, जहां विश्राम, भोजन, और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रमुख मार्गों पर बड़े कैंप स्थापित किए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

किन रास्तों पर सबसे ज्यादा असर?
कांवड़ यात्रा का सीधा असर वजीराबाद रोड, जीटी रोड, लोनी रोड, एनएच-24, रोड नंबर 56, कालिंदी कुंज रोड, मथुरा रोड, रिंग रोड, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, रानी झांसी रोड, रिज रोड, धौला कुआं, और एनएच-8 जैसे मार्गों पर पड़ेगा।
उदाहरण के लिए, अप्सरा बॉर्डर से प्रवेश करने वाले कांवड़िए शाहदरा फ्लाईओवर, सीलमपुर टी-पॉइंट, आईएसबीटी फ्लाईओवर, रानी झांसी रोड, धौला कुआं और एनएच-8 से होकर रजोकरी बॉर्डर के रास्ते हरियाणा की ओर बढ़ेंगे।
कहां-कहां से होगी एंट्री-एग्जिट?
कांवड़िए दिल्ली में अप्सरा बॉर्डर, भोपुरा बॉर्डर, लोनी बॉर्डर, महाराजपुर, गाजीपुर, चिल्ला बॉर्डर, और कालिंदी कुंज बॉर्डर से प्रवेश करेंगे। बाहर जाने के लिए रजोकरी बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर, और टिकरी बॉर्डर के रास्तों का इस्तेमाल करेंगे। इन सभी मार्गों पर कांवड़ रूट चिह्नित हैं और ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।
दिल्ली के अंदर कहां मिलेगी परेशानी?
दिल्ली के नांगलोई-नजफगढ़ रोड, फिरनी रोड, जखीरा, रोहतक रोड, पीरागढ़ी, मधुबन चौक, केशोपुर मंडी, जनकपुरी, गीता कॉलोनी पुश्ता रोड, सलीमगढ़ बाईपास, इंद्रलोक, बर्फ खाना चौक, गोकुलपुरी फ्लाईओवर, 66 फुटा रोड, मौजपुर चौक, सीलमपुर मेट्रो स्टेशन, वेलकम, और शाहदरा जैसे इलाकों में ट्रैफिक दबाव बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ेंः HDFC: करोड़ों ग्राहकों को HDFC बैंक का तोहफा
पुलिस की अपील
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान गूगल मैप, ट्रैफिक अपडेट्स नजर बनाए रखें। आपात स्थिति में ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 या व्हाट्सएप नंबर 7065100100 पर संपर्क करें। बिना जरूरी कारण के कांवड़ मार्गों से बचने की सलाह दी गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे, मेडिकल सहायता, पुलिस गश्त और कैंपों की व्यवस्था की गई है।
