मुख्यमंत्री ने आप सरकार पर साधा निशाना
Delhi News: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने मंगलवार को तीस हजारी कोर्ट परिसर में एक आयुष्मान आरोग्य मंदिर (Ayushman Arogya Mandir) का उद्घाटन किया। इसी के साथ दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्ववर्ती आप सरकार के मोहल्ला क्लीनिक मॉडल को निशाने पर लिया और उसे भ्रष्टाचार का अड्डा करार दिया। पढ़िए पूरी खबर…
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक ‘पूरी तरह से घोटाला’ था, जिसका उद्देश्य केवल पैसा कमाना था। उन्होंने आरोप लगाया कि पोर्टा कैबिन में बने इन क्लीनिकों में न तो दवाइयां थीं और न ही मेडिकल केयर की सुविधा। प्रति मरीज स्वास्थ्य अधिकारियों को वेतन मिलता था, लेकिन जनता को कोई लाभ नहीं हुआ। उन्होंने इसे पिछली सरकार के स्वास्थ्य मॉडल में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा करार दिया।
ये भी पढ़ेंः Delhi में संपत्ति नीति में बड़ा सुधार, CM रेखा गुप्ता के निर्देश पर बदले जाएंगे सर्किल रेट

2406 करोड़ की लागत से 1139 आरोग्य मंदिर
दिल्ली सरकार (Delhi Government) 2406 करोड़ रुपये की लागत से 1139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (Ayushman Arogya Mandir) विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए 964 स्थानों की पहचान हो चुकी है। कई मौजूदा मोहल्ला क्लीनिकों को भी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में बदला जा रहा है। सीएम ने कहा कि इन मंदिरों में जनता को कई उन्नत सुविधाएं मिलेंगी।
ये भी पढ़ेंः Delhi: CM रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान, कहा- ‘दिलवालों की दिल्ली’ जल्द होगी हकीकत
अधिक सुविधाओं का दावा
दिल्ली सरकार (Delhi Government) के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर (Ayushman Arogya Mandir) मोहल्ला क्लीनिक और डिस्पेंसरियों की तुलना में बेहतर सुविधाएं प्रदान करेंगे। इनमें विभिन्न बीमारियों की जांच, इलाज, जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्क्रीनिंग और जागरूकता अभियान शामिल होंगे। यह पहल दिल्ली में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
