MP News

MP News: रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को मिलेगा खास तोहफा, CM मोहन यादव ने की घोषणा

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को इस बार रक्षाबंधन पर एक खास तोहफा मिलेगा।

MP News: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को इस बार रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर एक खास तोहफा मिलेगा। सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने जबलपुर के बेलखेड़ा (Belkheda) में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगस्त 2025 में लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को 1250 रुपये की नियमित किस्त के साथ 250 रुपये का विशेष ‘शगुन’ भी दिया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव से मिले भारतीय किसान संघ अध्यक्ष, MSP पर खरीदी के फैसले के लिए जताया आभार

आपको बता दें कि बेलखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त के रूप में 1.27 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में 1551.44 करोड़ रुपये सिंगल-क्लिक के जरिए ट्रांसफर किए। उन्होंने कहा, ‘लाड़ली बहना योजना हमारी सरकार की सबसे महत्वपूर्ण पहल है, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। बहनों का आशीर्वाद मेरे लिए सबसे बड़ा धन है।’

योजना की शुरुआत और अब तक की उपलब्धियां

लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Scheme) की शुरुआत मार्च 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये की आर्थिक सहायता आधार-लिंक्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) खातों में जमा की जाती है। शुरू में यह राशि 1000 रुपये थी, जिसे अक्टूबर 2023 में बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया। अब तक इस योजना के तहत 1.29 करोड़ बहनों के खातों में 35,329 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः MP News: 16 जून को खातों में आएगी 25वीं किस्त, CM मोहन यादव करेंगे 1551.44 करोड़ रुपये ट्रांसफर

रक्षाबंधन पर 250 रुपये का शगुन

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) 2025, जो 11 अगस्त को मनाया जाएगा, और खास बनाने के लिए 250 रुपये अतिरिक्त शगुन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘हमारी लाड़ली बहनें हमारे परिवार की शक्ति हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर उनकी खुशियों को दोगुना करने के लिए 1250 रुपये की नियमित किस्त के साथ 250 रुपये शगुन के रूप में भी भेजे जाएंगे।’ इस अतिरिक्त राशि से 1.27 करोड़ बहनों के खातों में लगभग 317.5 करोड़ रुपये ट्रांसफर होंगे।