राजस्थान में एक लाख जगहों पर होंगे आयोजन
Rajasthan News: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) से पहले मंगलवार को अपने सरकारी निवास पर एक योग सत्र (Yoga Session) का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ योगाभ्यास किया और सभी प्रदेशवासियों से योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की।
सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर लिखा, ‘आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले आज मुख्यमंत्री निवास पर विद्यार्थियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ योगाभ्यास किया गया। सभी प्रदेशवासियों से अनुरोध है कि वे योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं और ‘स्वस्थ, समृद्ध और विकसित राजस्थान’ के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।’
ये भी पढ़ेंः Rajasthan में 24 जून से शुरू होगा ‘अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा’, CM भजनलाल ने की तैयारियों की समीक्षा
विधानसभा अध्यक्ष ने भी की योग की वकालत
सोमवार को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने योग के स्वास्थ्य लाभों पर जोर देते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया। विधानसभा में योग रिहर्सल सत्र के बाद उन्होंने कहा, ‘योग स्वस्थ मन, शरीर और आत्मा के लिए जरूरी है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बाबा रामदेव और अन्य संगठनों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने योग को वैश्विक मंच पर पहुंचाया।’

एक लाख स्थानों पर योग आयोजन
राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के लिए राज्य भर में एक लाख स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। अकेले विशाखापत्तनम में पांच लाख लोगों की भागीदारी की उम्मीद है। आयुष मंत्रालय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह योग को समावेशी और परिवर्तनकारी बनाने की प्रधानमंत्री की अपील को साकार करता है। आंध्र प्रदेश सरकार के नेतृत्व की तारीफ करते हुए मंत्रालय ने कहा कि यह मॉडल भारतीय परंपरा में निहित वैश्विक कल्याण अभियान को दर्शाता है।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना से मिला किसानों को आर्थिक संबल
21 जून को विशाखापत्तनम योग के माध्यम से समुदायों को जोड़ने, कल्याण को बढ़ाने और ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने के लिए तैयार है।
