Delhi News: राजधानी दिल्ली में जमीन और संपत्तियों के दामों को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है।
Delhi News: राजधानी दिल्ली में जमीन और संपत्तियों (Properties) के दामों को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने हाल ही में एक उच्च स्तरीय बैठक कर सर्किल रेट (Circle Rate) में संशोधन की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। इस निर्णय का उद्देश्य राजधानी की रियल एस्टेट नीति (Real Estate Policy) को अधिक पारदर्शी और व्यावहारिक बनाना है, जिससे दिल्ली का विकास सुनियोजित ढंग से हो सके। पढ़िए पूरी खबर…

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि डिविजनल कमिश्नर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया जाए, जो दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सर्किल रेट (Circle Rate) की मौजूदा स्थिति का अध्ययन कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रिपोर्ट दिल्ली के अलग-अलग बाजारों, कॉलोनियों और इलाकों की प्रचलित दरों के आधार पर तैयार की जाए, जिससे सर्किल रेट में यथार्थवादी और न्यायसंगत संशोधन हो सके।
ये भी पढ़ेंः Delhi: अब दिल्ली में तेजी से होंगे विकास कार्य, CM रेखा गुप्ता ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश
संपत्तियों के रेट में बदलाव से विकास को मिलेगा बल
इस संभावित बदलाव के बाद दिल्ली में जमीन खरीदना कुछ हद तक महंगा हो सकता है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इससे संपत्ति बाजार में स्थिरता आएगी और सरकार को रेवेन्यू में भी वृद्धि होगी। इससे दिल्ली के बुनियादी ढांचे के विकास और शहरी सुधार योजनाओं को गति मिलेगी।
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) की अध्यक्षता में हुई इस अहम बैठक में दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, व्यापार को सुगम बनाने और अनाधिकृत कॉलोनियों के विकास पर भी विशेष चर्चा हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, दिल्ली नगर निगम (MCD), दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA), दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC), सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार तथा भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
अनाधिकृत कॉलोनियों पर भी विशेष जोर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की अनाधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण और उनके रजिस्ट्रेशन को लेकर भी डीडीए और शहरी विकास विभाग को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजधानी के हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं और संपत्ति पर कानूनी अधिकार मिलना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः Delhi: CM रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान, कहा- ‘दिलवालों की दिल्ली’ जल्द होगी हकीकत
दूरदर्शी सोच और मजबूत नेतृत्व
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) का यह कदम राजधानी दिल्ली को सुनियोजित और आधुनिक महानगर बनाने की दिशा में एक और बड़ा प्रयास माना जा रहा है। उनकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता का असर अब जमीन से जुड़ी नीतियों में भी दिखने लगा है। रियल एस्टेट सेक्टर और आम नागरिकों को इससे स्पष्ट दिशा और पारदर्शिता मिलेगी।
