Patiala Heritage Festival

Patiala Heritage Festival में एरो शो: हवाई जहाजों के करतबों ने किया दर्शकों का दिल जीत

पंजाब
Spread the love

सैसना-172 और पपिस्टल वायरस की उड़ानें और जहाजों के मॉडल रहे दिलचस्प

एरो मॉडलिंग शो में डिवीजनल कमिशनर मांगट, डिप्टी कमिशनर, सी.ए. पीडीए सहित अन्य हस्तियों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने की भागीदारी

Patiala Heritage Festival: पटियाला हैरिटेज फेस्टिवल-2025 के आयोजनों के तहत यहां संगू्र रोड पर सिविल एविएशन क्लब में विभिन्न हवाई जहाजों और उनके मॉडलों द्वारा दिखाए गए करतबों ने खूब तालियां बटोरीं। इन जहाजों के पायलटों ने लूप, रोल, लो पास, नाइफ एज और कई अन्य करतब दिखाए, जिन्होंने दर्शकों को आकर्षित किया। इस दौरान सैसना-172, पपिस्टल वायरस जहाजों की विशेष उड़ानें और पैराग्लाइडिंग के करतब भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
ये भी पढ़ेः Punjab: तेजाब पीड़ितों को अब मिलेगी 10 हजार रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता: Dr. Baljit Kaur

इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पटियाला के डिवीजनल कमिशनर दलजीत सिंह मांगट ने कहा कि पटियाला हैरिटेज फेस्टिवल का आयोजन करने के लिए जिला प्रशासन बधाई का पात्र है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे देश सेवा के लिए भारतीय सेना में शामिल होने के लिए आगे आएं, इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार विशेष प्रयास कर रही है।

*9डिप्टी कमिशनर डॉ. प्रीति यादव ने कहा कि यह उत्सव जहां पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है, वहीं यह हैरिटेज फेस्टिवल हमारी अनमोल विरासत को भी दर्शा रहा है। डॉ. यादव ने कार्यक्रम की सफलता के लिए एरो मॉडलिंग के नोडल अधिकारी और पीडीए के सी.ए. मनीषा राणा, ए.सी.ए. जसनप्रीत कौर गिल, ई.ओ. रिचा गोयल और पूरी टीम की सराहना करते हुए पटियाला एविएशन क्लब, एनसीसी और पटियाला एरोमॉडलिंग सोसाइटी द्वारा दी गई मदद के लिए धन्यवाद किया।

एरो मॉडलिंग शो के मौके पर एविएशन क्लब पटियाला के चीफ फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर कैप्टन हरप्रीत सिंह और कैप्टन सिमर टिवाणा ने सैसना 172 वीटी पीबीसी जहाज के करतब और एनसीसी 3 पंजाब एयर विंग के पपिस्टल वायरस जहाज के पायलट ग्रुप के कैप्टन अजय भारद्वाज ने अलग-अलग तरह के करतब दिखाए।

एरो मॉडलिंग क्लब पटियाला के प्रधान शिवराज सिंह डिंपी घुम्मण ने स्पेसवाकर का मॉडल और उनके पोते ने पाईपर कब का मॉडल उड़ाया, वहीं मनकरण सिंह ने मॉडल के लूप, विंगओवर और रोल करतब दिखाए। अमृतसर से उपिंदर रूबी औलख ने कनरे लो विंगर और इलेक्ट्रिक सुपर हॉट के करतब दिखाए।

पटियाला से इंदरजीत सिंह सिद्धू और हरसिमरन हांडा ने कनरे हाइविंगर और सुपर हॉट्स के मॉडल उड़ाए, जबकि बठिंडा से जुझार सिंह ने स्कॉर्पियन जेट ई.डी.एफ. और यदविंदर सिंह ने यू.ए.वी. का मॉडल उड़ाया। करनाल से आए जगदीप कपिल ने हैलीकॉप्टर का मॉडल उड़ाकर दिखाया। पंजाब पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सरपंच सुखचरण सिंह निक्का बराड़ और चिक्का से आए आकाशदीप सिंह ने पावर पैराग्लाइडिंग के करतबों से दर्शकों का मनोरंजन किया। एनसीसी के कैडेटों ने मार्च पास्ट किया।

ये भी पढ़ेः Punjab: CM भगवंत मान ने लुधियाना में डिजिटल शिक्षा पहल की शुरुआत

सी.ए. पीडीए मनीषा राणा ने दर्शकों और इस समरोह की सफलता में सहयोग देने वाले विभागों का धन्यवाद किया। समागम का मंच संचालन सुमन बत्रा ने किया। इस समरोह में एस.पी. वैभव चौधरी, ए.डी.सी. (ज) इशा सिंगल, नगर निगम के संयुक्त कमिशनर दीपजोत कौर, एस.डी.एम. समाना और पाटड़ा तरसिम चंद, अशोक कुमार, हरनीत कौर, सहायक कमिशनर रिचा गोयल, जिला माल अफसर नवदीप सिंह, डी.एस.पी. जी.एस. सिकंद और बड़ी संख्या में पटियालवी, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी मौजूद थे जिन्होंने जहाजों को देखा और हवाई जहाजों के मॉडल्स के करतबों का आनंद लिया।