Patiala

Patiala में लोहड़ी समारोह में पहुंचे डॉ. बलबीर, बोले- लिंग अनुपात सुधारने के लिए बदलनी होगी सोच

पंजाब
Spread the love

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने Patiala में आयोजित धीयां दी लोहड़ी के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल हुए।

Patiala News: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Minister Dr. Balbir Singh) ने पटियाला में आयोजित धीयां दी लोहड़ी (Dhiyaan Di Lohri) के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश में लड़कों की तुलना में लड़कियों की घटती संख्या पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पंजाब में लिंगानुपात को संतुलित करने के लिए समाज को अपनी मानसिकता में बदलाव लाना होगा।
ये भी पढ़ेः Punjab: AAP के विनीत धीर बने जालंधर के नए मेयर, CM मान समेत इन नेताओं ने दी बधाई

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Minister Dr. Balbir Singh) ने इस अवसर पर कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी, जिसमें मेडिकल स्टाफ की भर्ती के साथ-साथ आशा कार्यकर्ताओं के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Minister Dr. Balbir Singh) ने बताया कि जो आशा कार्यकर्ता आगे पढ़ना चाहती हैं, उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार पदोन्नति दी जाएगी। इसके अलावा, जो आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र को डेंगू मुक्त बनाने और बीपी व मधुमेह के मरीजों की पहचान कर उनका इलाज सुनिश्चित करेंगी, उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः Punjab: नशा तस्करी पर गृहमंत्री शाह की बैठक में शामिल हुए CM मान, नशा मुक्ति को लेकर किया बड़ा ऐलान

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में विशेष सचिव और एमडीएनएचएम घनश्याम थोरी, नगर निगम के वरिष्ठ उप महापौर हरिंदर कोहली, उप महापौर जगदीप सिंह जग्गा, स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक डॉ. जसमिंदर, डॉ. बलविंदर सिंह और राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरप्रीत कौर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।