Punjab: गृहमंत्री अमित शाह की बैठक में CM भगवंत मान ने पंजाब की नीतियों की जानकारी दी
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री राज्य को नशे से छुटकारा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री बनने के पहले ही दिन से काम कर रहे हैं। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के प्रयासों के कारण आज पंजाब में नशा और नशा तस्करों पर सख्ती से कार्यवाही हो रही है। जिसके फलस्वरूप पंजाब में अब तेजी से युवा नशा को छोड़ रहे हैं और पंजाब के विकास में अपना सहयोग दे रहे हैं। आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मुख्यमंत्रियों के साथ नशा तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। नशा तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मामले पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।
ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब में 10 PCS अधिकारियों के हुए तबादले, जानिए किसको कहां किया गया तैनात
इस बैठक में सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने नशे के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा उठाए गए सख्त कदम और नीतियों से केंद्रीय गृह मंत्री को जानकारी दी। सीएम मान ने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के नाते हम नशों की रोकथाम और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार से सहयोग की उम्मीद करते हैं और मिलकर काम करने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम मान (CM Mann) ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की देश के मुख्यमंत्रियों के साथ नशा तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा (National Security) के अहम मुद्दे को लेकर हुई मीटिंग के दौरान वीडियो कान्फ्रेंसिंग के ज़रिये हिस्सा लिया। नशा तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ सकारात्मक चर्चा हुई।
ये भी पढे़ंः Punjab: स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा 220 पेटी अवैध शराब के साथ ट्रक जब्त : हरपाल सिंह चीमा
उन्होंने आगे कहा, नशों के खिलाफ पंजाब की सख्त नीतियों और नशों के खिलाफ हासिल की गई सफलता से गृह मंत्री को अवगत करवाया। सीमावर्ती राज्य होने के नाते हम नशों की रोकथाम और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार से सहयोग की उम्मीद करते हैं और मिलकर काम करने के लिए वचनबद्ध हैं।
