Traffic Challan

Traffic Challan: नोएडा से दिल्ली..गाड़ी में ये कागज नहीं रखे तो धड़ाधड़ कट रहे चालान

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Traffic Challan: नोएडा से दिल्ली जाने वाले हो जाएं सावधान, नहीं तो…

Traffic Challan: अगर आप भी नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रहते हैं और दिल्ली जाते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि जिन भी शहरों में पॉल्यूशन (Pollution) ज्यादा बढ़ जाता है, वहां पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट (PUC) का होना अनिवार्य कर दिया जाता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) इस सर्टिफिकेट को लेकर काफी सख्त है, जिसके चलते जगह जगह पर चेकिंग (Checking) हो रही है। दिल्ली पुलिस ने 4 महीने के अंदर 1 लाख से ज्यादा लोगों के चालान किए हैं।
ये भी पढ़ेंः Delhi Aiims: दिल्ली एम्स से वाक़ई अच्छी ख़बर आ गई

Pic Social Media

10 हजार तक का हो सकता है चालान

अगर किसी के पास यह सर्टिफिकेट नहीं होता है तो उसका 10 हजार रुपये तक का चालान किया जा सकता है। इस सर्टिफिकेट को बनवाने के लिए सिर्फ और सिर्फ 100 रुपये का खर्च आता है। दिल्ली-एनसीआर में PUC सर्टिफिकेट (PUC Certificate) का होना बहुत आवश्यक होता है। इससे पता चलता है कि आपकी गाड़ी कितना पॉल्यूशन कर रही है। ट्रैफिक पुलिस की नजर उन गाड़ियों पर रहती है, जो शहर में ज्यादा पॉल्युशन फैलाती हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

यह सर्टिफिकेट तभी जारी होता है जब PUC सेंटर पर चेकिंग के दौरान गाड़ी तय सीमा के दायरे पर पाई जाए। अगर किसी की भी गाड़ी पॉल्युशन करती है तो इसके लिए गाड़ी की रिपेयरिंग या ट्यूनिंग के लिए कहा जाता है। सिर्फ यही नहीं दिल्ली के कई पेट्रोल पंप और वर्कशॉप पर पॉल्युशन चेकिंग सेंटर की लिस्ट जारी की गई है।

लाइसेंस भी हो सकता है रद्द

अगर आपके पास PUC सर्टिफिकेट नहीं है या फिर एक्स्पायर हो गया है तो मोटर व्हीकल्स एक्ट, 1988 की धारा 190 (2) के तहत आपका चालान किया जा सकता है। इस एक्ट में 10 हजार रुपये का जुर्माना या 6 महीने की जेल या फिर दोनों का प्रावधान है।

ये भी पढ़ेंः RBI का ऐलान..1 जनवरी से बंद हो जाएंगे ये 3 तरह के बैंक अकाउंट

इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट विभाग पीयूसी न होने पर गाड़ी के ऑनर का लाइसेंस 3 महीने के लिए रद्द भी कर सकता है। अगर PUC सर्टिफिकेट होने के बाद भी गाड़ी पॉल्युशन ज्यादा कर रही है तब 7 दिन के अंदर आपको नया PUC सर्टिफिकेट लेना होगा।