9 March 2025 Ka Rashifal

9 March 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

9 March 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 9 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और रविवार का दिन है। दशमी तिथि रविवार सुबह 7 बजकर 46 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 2 बजकर 58 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही रविवार रात 11 बजकर 55 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा शाम 7 बजकर 45 मिनट से पृथ्वी लोक की भद्रा शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: मानसिक अशांति पर काबू पाने के वास्तु टिप्स..जरूर अपनाएं

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए दिन करियर में लाभ से भरा होगा। आमदनी बढ़ेगी। आपका दिन किसी खास योजना को पूरा करने में बीतेगा। आपका नजरिया बदल सकता है और आप निवेश के बारे में सोच सकते हैं। लेकिन सोच-समझकर ही निवेश करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन प्रसन्न रहेगा। आपके लिए दिन खुशियों भरा रहेगा और आप कारोबार में तरक्‍की करेंगे।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। नौकरी में आप बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आप किसी काम को भाग्य के भरोसे करेंगे, तो उसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों के लिए दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। किसी चिंता का समाधान होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मेहमान आ सकते हैं, जिससे खर्च बढ़ सकता है। लेन-देन से बचें और सोच-समझकर निवेश करें। दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। आपको कहीं से परिवार के लोगों के लिए बड़ी मात्रा में सपॉर्ट मिल सकता है और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं। कोई आपका बहुत सम्‍मान करेगा और आपको खुशी होगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  कर्क राशि के जातक के लिए आज दिन मिला-जुला रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को किसी बात को लेकर टेंशन बनी रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन की खरीदारी करेंगे। आपको किसी नए काम में सोच समझ कर हाथ बढ़ाना बेहतर रहेगा। आप अपने पुराने कर्जो को भी उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के लिए ग्रहों की दशा शुभ है और आपको हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी और आपके धन में वृद्धि होगी। आपके लिए कहीं से सूर्य की स्थिति करियर में बदलाव का संकेत दे रही है। कार्यस्थल में बदलाव आपके लिए अच्छे होंगे और उसमें आपको लाभ होगा। व्यापार में सहयोगियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखेंगे तो आप फायदे में रहेंगे। धन सम्‍मान में वृद्धि होने से मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। मीठे बोल आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। संतान के विवाह की बात पक्की हो सकती है। परिवार में रिश्तों में यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे। आपके घर किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने बिजनेस में योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप पार्टनरशिप में कोई काम न करें।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए दिन आनंद से भरा होगा और आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होने से मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। आपके लिए करियर और व्यापार में लाभ के योग हैं। किसी दोस्त की सलाह काम आएगी। बिगड़े काम को भी आप सही कर सकते हैं। समय का फायदा उठाएंगे तो आपको सफलता प्राप्‍त होगी और आपके धन में वृद्धि होगी और व्यापार में सफलता मिलेगी। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने व्यापार में कुछ नवीनता ला सकेंगे, तो इससे आपको अच्छे लाभ मिलेंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको जल्दबाजी में किसी से कोई वादा नहीं करना है। पारिवारिक मामलों को आप घर में रहकर ही निपटाएंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। वाहन की खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों के लिए आज का दिन धन लाभ के लिए अच्छा है। अचानक धन लाभ हो सकता है। अपनी समस्याओं का समाधान खुद ढूंढने की कोशिश करें। इससे आपको स्थायी सफलता मिलेगी। करियर में लाभ होगा और हर काम में सफलता मिलेगी। आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में तरक्‍की के योग हैं और आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में काले रंग का समान रखना..शुभ या अशुभ?

मकर राशि (Capricorn)   आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उससे अपनी दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन फेवरेबल है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार में आपको अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे। आज आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। करियर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। भाग्य में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। सफलता से खुशी मिलेगी। फालतू खर्च से बचें। शेयर बाजार में निवेश से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन सावधानी भी जरूरी है। आपके लिए कहीं से कोई शुभ समाचार आ सकता है। आपका मन खुशी से भरा रहेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज आपको परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र बहुत ही मददगार साबित होंगे। आज ऑफिस में आपके ड्रेस की तारीफ होगी, जिससे आप काफी प्रसन्न होंगे। ऑफिस में काम कर रहे किसी सहयोगी से आपकी अच्छी जान पहचान होगी। आज बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। एकाउंट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है, आज आपकी मेहनत रंग लायेगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।