16 Feb 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: गलती से भी किचन में न रखें ये चीजें, घर में आ जाएगी कंगाली

मेष राशि(Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज आर्थिक लाभ का दिन है और आज आपकी धन से जुड़ी योजनाएं पूर्ण होंगी। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और भाग्‍य साथ देगा। बेहतर होगा कि आप अपने काम में ज्यादा ध्यान दें। दूसरों की बातों में न आएं। किसी कारण आज आपको खुद पर कंट्रोल करना पड़ सकता है। आज का दिन कुछ लोग के लिए आलस्‍य में बीतेगा। शाम को घर वालों के साथ समय अच्‍छा बीतेगा।

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आपको किसी तर्क-वितर्क में पड़ने से बचना होगा। यदि अपने भावुकता में कोई निर्णय लिया, तो बाद में आपकी कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें। यदि उसमें बदलाव किया, तो बाद में परेशानी होगी। अपनी जिम्मेदारियों में ढील ना दें। नए लोगों से आपको दूरी बनाकर रखनी होगी। आपकी आय बढ़ने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा होगा। दोपहर तक कोई खुशी की खबर आपको मिल सकती है। छात्र अपना ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई में लगाएं तो फायदा मिलेगा। बिजनसमैन अपने धंधे मे नई तकनीकें अपना सकते हैं। इनसे आपको लाभ होगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी।

कर्क राशि(Cancer)  आज का दिन आपके लिए किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको बिजनेस में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और आपका व्यापार गति पकड़ेगा। आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोड़ें, नहीं तो समस्या होगी, जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत है, उन्हें अपने सहयोगियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी की कहीसुनी बातों में न आए, नहीं तो लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों का दिन खुशी में बीतेगा और आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। दिल में कोई बात या नया आइडिया हो तो फौरन आगे बढ़ें फायदा जरूर होगा। रिश्तेदारों से पुराने गिले शिकवे दूर होंगे और आपको नए लोगों का साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ रहने से फायदा हो सकता है। किसी कारण घरवालों से बहस हो सकती है।

 कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी बिजी कर देने वाला होगा। दिमाग से किए गए काम का फायदा होगा और आपको खुशी का अनुभव होगा। पुराने समय से चली आ रही टेंशन भी कम हो जाएगी। अगर आप दूसरों की मदद करेंगे तो आपकी मदद करने वाले भी आएंगे। ईमानदारी से जो काम करेंगे वह फलदायक रहेगा।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए किसी काम को जल्दबाजी में करने से बचने के लिए रहेगा। आप अपने शारीरिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, जिसमें आपको ढील देने से बचना होगा। आप अपने कामों को अनदेखा न करें और संतान से यदि आपने कोई वादा किया था, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आज सुलझता दिख रहा है। आवश्यक विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कामों के समय रहते हल कर लेना होगा, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आप अपने जरूरी कामों में आलस्य ना दिखाएं।

मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल है और आपको लाभ होगा। कारोबारियों के लिए शाम तक मुनाफे के कई मौके आएंगे। घूमने फिरने के मौके जब भी आते हैं आप हमेशा तैयार रहते हैं। ऐसा ही मौका आज शाम को भी आ सकता है। पार्टी में किसी अच्छे और असरदार लोगों से मेल मुलाकात होगी और कोई खास काम की चिंता रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेगी और संतान के करियर में एक अच्छा उछाल आएगा। आपके घर परिवार के सदस्यों में आपसी मनमुटाव के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। आप किसी काम को लेकर उत्साहित रहेंगे, लेकिन उसे पूरा करने में समस्या आ सकती है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और राजनीति में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपके सभी कार्य समय से पूर्ण हो जाएंगे। ऑफिस में साथियों से बहस न करें और अपने काम पर फोकस करें। आपकी कईं अच्छाएं आज पूरी होंगी। घूमने फिरने से कोई जरूरी कम बन सकता है। किसी अभियान में आपकी जीत हो सकती है। फाइनेंस से जुड़े काम में अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिलेगा और आपकी धन से जुड़ी योजनाएं पूर्ण होंगी। काम काज में आपकी स्थितियां बेहतर होंगी। बिजनस में मुनाफे की आशा रहेगी और शादीशुदा जिंदगी में भी कामयाब होगी। दिन भर काम करने लायक बहुत से काम हैं लेकिन किसे करना है और किसे नहीं यह आपको सोचना है। आपके सम्‍मान में वृद्धि होने का दिन है।

मीन राशि(Pisces)  आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको श्रेष्ठजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकती है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपनी शान शौकत और दिखावे में अत्यधिक धन व्यय ना करें, नहीं तो बाद में आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर समस्या हो सकती है। कानूनी मामलों में आपसे कोई चूक होने के कारण आपके विरोधी इसका फायदा उठा सकते हैं। आप किसी से बहुत ही तोलमोल कर बोले और यदि आपने किसी के कहने में आकर निवेश किया, तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकते हैं।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-16 February-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 16 February-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)