Vastu Tips

Vastu Tips: वास्तु के ये चमत्कारी उपाय दिलाएंगे कर्ज से छुटकारा, बस अपनाएं ये सरल उपाय

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: घर में वास्तु की इन गलतियों से बढ़ता है कर्ज, अभी करें सुधार

Vastu Tips: बढ़ता कर्ज और पैसों की तंगी आज के समय में हर कोई इस समस्या से परेशान है। कई बार कड़ी मेहनत और प्रयासों के बाद भी कर्ज (Loan) से छुटकारा नहीं मिल पाता, जिससे व्यक्ति आर्थिक रूप के साथ-साथ मानसिक रूप से भी परेशान हो जाता है। क्या आप भी काफी समय से कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं और लाख कोशिशों के बाद भी राहत नहीं मिल रही? हो सकता है वजह आपके घर का वास्तु दोष (Vastu Defects) हो। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में कुछ ऐसे खास उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर न केवल कर्ज से छुटकारा पाया जा सकता है, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि भी बढ़ाई जा सकती है। आज की इस खबर में हम आपको इन्हीं सरल और असरदार उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं…

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: श्रीकृष्ण की प्रिय बांसुरी से दूर होगी आपकी परेशानी, इन उपायों से घर में आएगी सुख-समृद्धि

Pic Social Media

घर की इस दिशा को रखें साफ सुथरा

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकारों के मुताबिक उत्तर दिशा धन और समृद्धि से सीधा जुड़ी होती है। अगर यह दिशा भारी वस्तुओं से भरी हो या गंदगी हो, तो आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसे हमेशा साफ-सुथरा और खाली रखना चाहिए। इस दिशा में जल से जुड़ी कोई चीज जैसे पानी भरा कटोरा रखना शुभ और लाभकारी माना गया है। इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है।

हनुमान जी की पूजा जरूर करें

हनुमान जी (Hanuman Ji) को बल, साहस और संकटमोचक का देवता माना जाता है। अगर आप कर्ज से परेशान हैं और छुटकारा चाहते हैं, तो मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ करना शुरू कर दें। इसके साथ ही हनुमानजी को गुड़ और चने का भोग लगाएं। यह उपाय आपके ऊपर से कर्ज का बोझ हल्का करने में मदद करेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे का महत्व केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि यह आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि भी लाती है। हर दिन सुबह तुलसी के पौधे को जल चढ़ाएं और शाम को दीपक जरूर जलाएं। यह उपाय आपके घर में धन और कर्ज से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होता है। साथ ही, घर में शांति और खुशहाली भी बनी रहती है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: कभी भी घर की इस दिशा में ना लगाएं टीवी!

सही स्थान पर रखें तिजोरी

अगर आपके पास पैसा आता है, लेकिन रुकता नहीं हो तो इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि गलत दिशा में रखी गई तिजोरी। वास्तु शास्त्र के मुताबिक तिजोरी को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। यह दिशा स्थिरता और सुरक्षा का प्रतीक होती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और बचत भी होगी।

मेन गेट पर इस दिन बनाएं स्वास्तिक

घर का मेन गेट केवल आने जाने का रास्ता भर नहीं होता है, बल्कि यह धन और समृद्धि के प्रवेश का भी गेट माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक हर गुरुवार और शनिवार को हल्दी और चावल से मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह उपाय देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करता है और घर में धन की बरकत बनाए रखता है।

Pic Social Media

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।