8 April 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 8 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 9 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 7 बजकर 55 मिनट तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मघा नक्षत्र लग जायेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 38 मिनट से पृथ्वी लोक की भद्रा लग जायेगी। इसके अलावा आज कामदा एकादशी का व्रत किया जायेगा
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: अच्छी नींद चाहिए तो अपने बेडरूम से करें ये 3 चीजें बाहर

मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए दिन बहुत ही अच्छा बीतने वाला है। जो लोग अपने करियर को लेकर महत्वाकांक्षी हैं, उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आपको किसी काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। दोपहर बाद किसी उच्च अधिकारी के साथ वाद-विवाद होने से कानूनी मामला नया मोड़ ले सकता है। शाम के समय योजनाएं पूरी होने से आपको लाभ होगा। घर मेहमानों के आने से आपका खर्च काफी बढ़ सकता है। आपके लिए तरक्की के योग भी बन रहे हैं।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको रूपए-पैसे से संबंधित मामलों को परिवार में ही मिल बैठकर दूर करने से बेहतर लाभ मिलेंगे। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से किस स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपकी कामों से आपकी एक नई पहचान बनेगी।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन सफलता और तरक्की से भरा होगा। कारोबार में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। राजनीतिक गतिविधियों में भी आपको किसी प्रकार की रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर के बाद आप किसी काम में व्यस्त हो जाएंगे। आपको पुण्य कार्य से लाभ होगा। रात के समय किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ को हाथ से जाने नहीं देगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपसे कार्यक्षेत्र में यदि कोई गलती हो, तो आप उसके लिए अपने बॉस से तुरंत माफी मांगे। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। आपका कोई पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के जातकों के लिए दिन भाग्यशाली है। आपका दिन सफलतादायी होगा। आपके जो कार्य चल रहे हैं, उनमें सजगता बरतें। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे और आपको लाभ होगा। संकल्पित कार्य सिद्ध होंगे और आपको लाभ होगा। आपका दिन आराम से बीतेगा और आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार में भाग्य का साथ मिलेगा।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए अपने कामों में कोई बदलाव करने के लिए रहेगा। आप अपने बिजनेस की योजनाओं को लेकर अपने भाइयों से सलाह करेंगे। किसी सरकारी टेंडर के आपको मिलने की संभावना है। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी अच्छी छाप रहेगी। आपको कोई बड़ा पद भी मिलने की संभावना है।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के जातकों के लिए करियर में लाभ और सफलता का दिन है। आपके सुख में वृद्धि होगी और आप तरक्की करेंगे। आपके व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होंगे और मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शाम से लेकर रात तक आपकी कोई मूल्यवान वस्तुओं के चोरी होने की आशंका है। सतर्क रहें, आपको अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपका आपकी मेहनत के अनुसार फल ना मिलने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन आपको लोगों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे। परिवार में सदस्यों से कुछ आपसी मतभेद होने से दूरियां सकती हैं। आप किसी नए काम को करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें। किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए आप कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के जातकों के लिए दिन सफलता और तरक्की से भरा होगा। आपको आसपास के वातावरण से लाभ होगा। अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपका रात का समय आनंद में बीतेगा और आपके धन में वृद्धि होगी। परिवार के लोगों के साथ आउटिंग पर जाने का मौका मिलेगा। आपका दिन खुशहाली में बीतेगा।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: वास्तु के ये चमत्कारी उपाय दिलाएंगे कर्ज से छुटकारा, बस अपनाएं ये सरल उपाय
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है, जिसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा। माताजी आपको कोई काम सौप सकती है, जिसमें आप ढील बिल्कुल ना दें। आप अपने आलस्य के कारण अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश में लगे रहेंगे। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है, जिससे आप पुराने के गिले शिकवे न उखाड़े।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के जातकों को करियर के मामले में लाभ होगा और किसी महान सफलता का हर्ष होगा। आपको काफी बड़ी मात्रा में पैसा हासिल होगा और आपको संतोष होगा। दिन के उत्तरार्द्ध में आपके घर में चल रहे विवाद दूर होंगे। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें और आपका समय परिवार के लोगों के साथ सैर सपाटे में बीतेगा। आपके धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। कामकाज में आपको अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन आपको धैर्य और साहस बनाए रखने की आवश्यकता है। परिवार में किसी छोटे बच्चों की सेहत में गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे। आपको अपने पिताजी से कुछ पारिवारिक बिजनेस को लेकर बातचीत करनी होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मेल-मिलाप कराने जा सकते हैं।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
