Vastu Tips

Vastu Tips: डेली धुलते हैं कपड़ा तो हो जाएं सावधान, नहीं तो घर में आ सकती है दरिद्रता!

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: इस दिन कपड़े धोना होता है अशुभ, बचें इन गलतियों से नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी

Vastu Tips: हम सभी अपने घर और कपड़ों की सफाई (Cleaning Clothes) को जरूरी मानते हैं। खासकर महिलाएं सप्ताह के आखिरी दिन यानी शनिवार या रविवार को पूरे घर की सफाई के साथ कपड़े धोना भी जरूरी समझती हैं। बहुत से लोग तो हर दिन या दूसरे दिन कपड़े धोते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपड़े धोने का भी सही और गलत दिन होता है? वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) और ज्योतिष के अनुसार कुछ खास दिनों में कपड़े धोना अशुभ माना गया है। इन दिनों अगर आप कपड़े धोते हैं तो घर में निगेटिव एनर्जी (Negative Energy) बढ़ने लगती है दरिद्रता भी आ सकती है। वहीं कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब कपड़े धोना शुभ होता है और इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। इस खबर में जानिए कौन-से दिन कपड़े धोना सही है और किन दिनों में बचना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: अच्छी नींद चाहिए तो अपने बेडरूम से करें ये 3 चीजें बाहर

Pic Social Media

इस दिन नहीं धोने चाहिए कपड़े

शनिवार का दिन शनि देवता (Shani Devta) को समर्पित होता है। हिंदू धर्म में शनिदेव को कर्म और न्याय का देवता माना जाता है। मान्यता है कि शनिवार को कपड़े नहीं धोने चाहिए, नहीं तो शनि देवता नाराज हो जाते हैं और जब भी शनि देव नाराज होते हैं तो सबसे पहले घर में दरिद्रता आती है। ऐसे में अगर आपकी भी शनिवार को कपड़े धोने की आदत है तो इसे आज ही छोड़ दें।

गुरुवार के दिन न करें साफ सफाई

गुरुवार का दिन बृहस्पति देव और भगवान विष्णु (God Vishnu) को समर्पित होता है। इस दिन कपड़े धोना या घर की भारी सफाई करना वर्जित माना गया है। इससे गुरु की कृपा कम हो सकती है और समृद्धि में बाधा आ सकती है। ऐसे में भूलकर भी आप इस दिन कपड़े न धोएं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: वास्तु के ये चमत्कारी उपाय दिलाएंगे कर्ज से छुटकारा, बस अपनाएं ये सरल उपाय

अमावस्या और पूर्णिमा भी न करें ये काम

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकारों का मानना है कि अमावस्या और पूर्णिमा के दिन आध्यात्मिक ऊर्जा (Spiritual Energy) अधिक होती है। इन दिनों में शांत और साधना से जुड़ी गतिविधियां करना अच्छा माना जाता है। इसलिए इन खास तिथियों पर कपड़े धोने जैसे कार्यों से बचना चाहिए। मान्यता है कि अमावस्या और पूर्णिमा के दिन जरूरत से ज्यादा गतिविधियां करने से नकारात्मक असर हो सकता है, इसलिए कपड़े धोने जैसे काम टालना बेहतर होता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

तो कब धोएं कपड़ा

अगर आप अपने जीवन में खुशहाली और तरक्की चाहते हैं और धन और शांति को बुलाना चाहते हैं, तो सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को कपड़े धोएं ये दिन कपड़े धोने के लिए शुभ बताए गए हैं। सुबह 7 बजे से 11 बजे तक। इस समय को सत्त्विक काल कहते हैं, जो ऊर्जा से भरपूर होता है। ये सभी मान्यताएं ज्योतिष और वास्तु शास्त्र पर आधारित हैं।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।