8th Pay Commission

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, कैबिनेट ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दी

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
Spread the love

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर आई है।

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर आई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल (Union Cabinet) ने आज आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को मंजूरी दे दी है। यह महत्वपूर्ण फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विन वैष्णव (Minister Ashwin Vaishnav) ने इस फैसले की जानकारी मीडिया से साझा की।

ये भी पढ़ेः IRCTC: आ रहा है IRCTC का नया ऐप..झट से बुक होगी टिकट

Pic Social Media

बता दें कि केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन की मांग कर रहे थे। अब तक 7वां वेतन आयोग बनाए जा चुके हैं, जिनमें से पहला पे कमीशन जनवरी 1946 में गठित किया गया था। वहीं, पिछला यानी सातवां पे कमीशन 28 फरवरी, 2014 को गठित हुआ था। 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 2026 तक रहेगा।