Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी की खबर है।
Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोगों (People) के लिए बड़ी खुशखबरी है। ट्रैफिक (Traffic) की मार झेलते हुए घंटों का सफर (Journey) तय करने वाले अब जल्द ही सीधे दिल्ली और मेरठ तक फर्राटेदार सफर का आनंद ले सकेंगे। बता दें कि एनएच-9 पर रोजाना लगने वाले जाम से निजात दिलाने और ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए हिंडन नदी (Hindon River) पर एक नया पुल (New Bridge) बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इस परियोजना के पूरा होते ही शहर की कनेक्टिविटी को एक नई रफ्तार मिलेगी, जिससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि पूरे रूट पर ट्रैफिक का बोझ भी कम होगा।
ये भी पढ़ेंः Bharat Gaurav Train: देश के 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाने वाली ट्रेन की डिटेल पढ़िए

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दे कि गाजियाबाद (Ghaziabad) में एनएच 9 पर बढ़ते ट्रैफिक के दबाव और जाम से निजात दिलाने के लिए हिंडन नदी पर एक नया पुल बनाया जाएगा। वहीं सिद्धार्थ विहार में रहने वाले लाखों लोग अब सीधे राजनगर एक्सटेंशन एलिवेटेड रोड से जुड़ सकेंगे। सेक्टर-7 और 9 के बीच की 24 मीटर चौड़ी सड़क को हिंडन नदी (Hindon River) पार कराकर एलिवेटेड रोड से जोड़ा जाएगा, जिसके लिए नया पुल बनाया जाएगा। इससे दिल्ली और मेरठ दोनों दिशाओं में सफर आसान और ट्रैफिक-फ्री होगा।
वसुंधरा को भी मिलेगा सीधा फायदा
फिलहाल वसुंधरा के लोग सिर्फ मेरठ और राजनगर एक्सटेंशन की दिशा में एलिवेटेड रोड (Elevated Road) का उपयोग कर पाते हैं। अब कनावनी पुलिया के पास स्लिप रोड बनाकर उन्हें दिल्ली से भी जोड़ा जाएगा। इससे वसुंधरा निवासी भी एलिवेटेड रोड पकड़कर आसानी से दिल्ली आ-जा सकेंगे।
आवास आयुक्त ने भेजा प्रस्ताव
आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह (Dr. Balkar Singh) ने जीडीए वीसी अतुल वत्स को पत्र भेजकर योजना को आगे बढ़ाने की सिफारिश की है। प्रस्ताव में वसुंधरा और सिद्धार्थ विहार को एलिवेटेड रोड से जोड़ने के दो महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। इसी क्रम में दो दिन पहले जीडीए और आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने ज़मीनी स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया और संभावित लिंकिंग प्वाइंट्स का तकनीकी सर्वे भी किया गया।
क्लोवर लीफ और स्लिप रोड से बनेगा स्मार्ट कनेक्शन
सिद्धार्थ विहार (Siddharth Vihar) के सेक्टर 2ए को क्लोवर लीफ के ज़रिए एलिवेटेड रोड से जोड़ा जाएगा, जिससे दोनों दिशाओं दिल्ली और मेरठ में सुगम कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। वहीं कनावनी के पास दोनों ओर स्लिप रोड बनाई जाएगी, जो वसुंधरा के लोगों के लिए एक नया और फास्ट रूट बन जाएगी।
एनएच-9 से हटेगा दबाव, मिलेगा जाम से छुटकारा
अभी तक इन क्षेत्रों के निवासी एनएच-9 का ही सहारा लेते हैं, जिससे रोजाना भारी ट्रैफिक (Traffic) और जाम की समस्या बनी रहती है। नई कनेक्टिविटी से ट्रैफिक डायवर्ट होगा और एनएच-9 पर दबाव में काफी कमी आएगी।
ये भी पढ़ेंः Ghaziabad: गाजियाबाद में रहने वालों के लिए बड़ी और अच्छी ख़बर आ गई
इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड से होगी फाइनेंसिंग
इस पूरे प्रोजेक्ट की फंडिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (Funding Infrastructure Fund) से की जाएगी, जिससे जीडीए और आवास विकास परिषद पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। काम पूरा होते ही गाजियाबाद के लोगों को यातायात के क्षेत्र में एक बड़ा तोहफा मिलेगा।
