मान सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में 1050 करोड़ रुपये की बचत
Punjab News: पंजाब के शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र (Health Sector) में सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) की सरकार लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। हाल ही में, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के आम आदमी क्लीनिकों (Aam Admi Clinics) को जनता को समर्पित किया है, और अब राज्य में इन क्लीनिकों की संख्या 881 हो गई है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: मान सरकार के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, पंजाब को IGST रिवर्सल से मिला 2500 करोड़ का फंड

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सीएम भगवंत सिंह मान ने बताया कि अब तक इन आम आदमी क्लीनिकों (Aam Admi Clinics) में 80 लाख से अधिक टेस्ट फ्री में किए गए हैं। इसके अलावा, 2.20 करोड़ लोग इन क्लीनिकों में इलाज करवा चुके हैं, जहां 80 प्रकार की दवाएं और 38 प्रकार के टेस्ट मुफ्त में उपलब्ध हैं।
स्वास्थ्य क्षेत्र में 1050 करोड़ रुपये की बचत
सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने बताया कि इन आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में 1050 करोड़ रुपये की बचत की है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार केवल क्लीनिक खोलने तक सीमित नहीं रह रही, बल्कि इस बात का भी ख्याल रखा जा रहा है कि इन क्लीनिकों में दवाएं लगातार उपलब्ध रहें। इसके लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़ेः Punjab: तहसीलों की होगी सख्त निगरानी, 31 जनवरी तक सभी कैमरे होंगे एक्टिव, मान सरकार ने दिया आदेश
सीएम मान (CM Mann) ने बताया कि दवाइयों की खरीद के लिए चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) और सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) को स्थानीय स्तर पर अधिकृत किया गया है। इसके साथ ही दवाइयों की खरीद और सप्लाई चेन के केंद्रीकरण को मजबूत किया गया है।
