8 May 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 8 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और गुरुवार का दिन है। एकादशी तिथि गुरुवार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 1 बजकर 57 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही गुरुवार रात 9 बजकर 7 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज मोहिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा।

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों का भाग्य साथ दे रहा है। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं आपको लाभ देंगी। बॉस या सीनियर आपके काम से संतुष्ट रहेंगे और आपकी छवि मजबूत होगी। व्यापार में नया निवेश लाभकारी रहेगा, खासकर अगर आप बिजनस को आगे बढ़ाने के लिए कोई निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको लाभ होगा। आर्थिक दृष्टि से आय के नए स्रोत बनेंगे, विशेषकर कोई ऑनलाइन प्रॉजेक्ट या डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म से जुड़ा अवसर आएगा। युवा जातकों को नौकरी के लिए अच्छे ऑफर्स मिल सकते हैं। संपत्ति संबंधित विवाद का हल आसानी से मिल जाएगा।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपकी आमदनी बढ़ने से आप काफी खुश रहेंगे। यदि आपका धन कहीं रुका हुआ था, तो वह भी आपको मिल सकता है, लेकिन आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको बेवजह के झगड़े झंझटों में पड़ने से बचना होगा, क्योंकि वह आपका सिरदर्द ही बढ़ाएंगे। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों को करियर के मामले में बड़ा लाभ होने की संभावना है। करियर में दीर्घकालिक सफलता से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप जिस प्रॉजेक्ट की शुरुआत कर रहे हैं, वह आपकी प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देगा। मीडिया, लेखन, शिक्षा या कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों को विशेष अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक रूप से कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले फाइनेंशियल प्लानर से सलाह लें। छात्रवर्ग के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं। लॉन्ग टर्म सेविंग्स शुरू करने के लिए भी अच्छा वक्त है।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कोई निर्णय सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। आप अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने की कोशिश करें और किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे, तभी वह पूरा हो सकेगा। विद्यार्थियों को कोई स्कॉलरशिप आदि मिल सकती है। अध्यापक भी आपसे काफी खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा और आपको आपको करियर में एक नई दिशा मिलने वाली है। कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकते हैं या किसी बड़े निवेशक से आपकी डील पक्की हो सकती है। जॉब में बदलाव का विचार लाभकारी रहेगा। कोई भी इंटरव्यू या अपॉइंटमेंट के लिए शाम शुभ है। आर्थिक रूप से कुछ अप्रत्याशित लाभ की संभावना बन रही है, खासकर पूर्व में किए गए निवेश से। दिन टीम वर्क और नेटवर्किंग के लिए अत्यंत शुभ है। तकनीकी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को विशेष अवसर मिल सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी अच्छी सोच से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। सिंगल लोगों की उनके साथी से मुलाकात होगी। आपको अपने कामों में कुछ नया सीखने को मिलेगा। अपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपको अपने दोस्तों के साथ बहुत ही सोच समझकर बोलने की आवश्यकता है, क्योंकि उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: गलत जगह रखी दवाइयां हो जाती हैं बेअसर, जानें इन्हें रखने का सही दिशा और स्थान
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों का दिन लाभ से भरा होगा। आप व्यापारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में किसी विशेष रणनीति के ज़रिए लाभ कमा सकते हैं। ऐसे में कोई भी फैसला बड़े ध्यान से करें। ई-कॉमर्स, ऑनलाइन कोर्स, फ्रीलांसिंग और कंसल्टेंसी से जुड़ना फायदेमंद रहेगा। शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों को सावधानी बरतनी चाहिए। नौकरी में किसी पुराने प्रॉजेक्ट की सफलता से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही त्रिकोणीय संबंधों से कार्यक्षेत्र में भ्रम की स्थिति बन सकती है, अतः निजी जीवन और प्रफेशन को अलग रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घरेलू मामले यदि आपके लंबे समय से लटके पड़े थे, तो वह भी पूरे हो सकते हैं। आपको किसी काम को पूरा करने के लिए अपने किसी मित्रों से मदद लेनी पड़ सकती है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में सोच विचारकर सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका खर्चा भी अधिक होगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके खूब काम आएगी और राजनीति में आप आगे बढ़ने के बारे में थोड़ा सोच विचार अवश्य करें।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों का दिन मिलाजुला रहेगा और नौकरीपेशा लोगों को नुकसान की आशंका है। आपके ऊपर वर्कलोड काफी बढ़ सकता है, लेकिन साथ ही उच्चाधिकारियों की सराहना भी मिलेगी। व्यापार में साझेदारी करने की सोच रहे हैं तो दिन आरंभिक बातचीत के लिए अनुकूल है। किसी सामाजिक या व्यावसायिक मंच से जुड़ने से भविष्य में लाभ होगा। अनावश्यक व्यय से बचना होगा और आपको खर्च करते समय बजट का ध्यान रखने की सलाह है। ट्रेवल या टूरिज़्म से जुड़े लोग आज अच्छा लाभ कमा सकते हैं। निवेश की योजनाओं को परिवार से साझा करें।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक लेकर जाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करें। संतान के मन में चल रही उलझन को आपको जानने की कोशिश करनी होगी। वैवाहिक जीवन में भी आपसे प्रेम बना रहेगा। आपको सामाजिक कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपकी आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में रख दें इस पंछी का टूटा पंख, पैसों से भर जाएगी तिजोरी!
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों का दिन शुभ है और करियर के लिए सकारात्मक संकेत दे रहा है, विशेषकर उन लोगों के लिए जो शिक्षा, लेखन, तकनीक या रिसर्च के क्षेत्र में हैं। अप्रत्याशित बदलावों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वे भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। आर्थिक योजनाओं में बदलाव करें, पुराने बजट को पुनः मूल्यांकित करें। कुछ जातक अपने हुनर से अंशकालिक आमदनी शुरू कर सकते हैं। व्यापार में डिलीवरी, शिपिंग या डिजिटल पेमेंट से जुड़े मसलों को गंभीरता से लें।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा और वह आपको कोई प्रमोशन भी दे सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने से आज आपका मन परेशान रहेगा। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं, जिससे उनके विवाह की बात भी आगे बढ़ सकती है।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
