Rahu Gochar: नए साल 2025 में इन 3 राशि के जातकों की बढ़ेगी मुश्किल
Rahu Gochar: नए साल की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। नया साल 2025 (New Year 2025) कुछ लोगों के लिए खुशियां लेकर आने वाला है तो वहीं कुछ लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। आपको बता दें कि नवग्रहों में से एक राहु (Rahu) का ज्योतिष में बहुत महत्व बताया गया है, जो एक निश्चित समय के बाद राशि और नक्षत्र बदलते हैं। राहु को पापी ग्रह माना गया है, जो लालच, उच्च बुद्धि, सांसारिक इच्छा, रोग और चालाकी के दाता भी हैं। ज्यादातर लोगों का मानना है कि राहु अशुभ फल देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। राहु (Rahu) का शुभ प्रभाव भी कुछ विशेष परिस्थितियों में कुछ राशियों के ऊपर पड़ता है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: नए साल में तरक्की पाने के आसान टिप्स

वैदिक पंचांग (Vedic Calendar) के मुताबिक, साल 2025 में राहु मात्र एक बार राशि बदलेंगे, जिसका शुभ और अशुभ प्रभाव सालभर कुछ राशियों के जातक के उपर देखने को मिलेगा। अगले साल 18 मई 2025 को दोपहर 04:30 मिनट पर राहु शनि की राशि कुंभ में गोचर यानी प्रवेश करेंगे। कर्मफल दाता शनि कुंभ राशि के स्वामी माने जाते हैं। इसलिए कुछ लोगों की परेशानी साल 2025 में राहु के साथ-साथ शनि देव के कारण भी बढ़ जाएगी। आइए आज के इस खबर में जानते हैं नए साल में विशेषतौर पर किन तीन राशियों को राहु ग्रह से सावधान रहना होगा।
इन 3 राशियों पर पड़ेगा बुरा असर
मेष राशि
राहु गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण मेष राशि (Aries) के लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। साल 2024 में जिन लोगों की नौकरी लगी है, उनकी नौकरी भी जा सकती है। कारोबारियों को कारोबार में मनचाहा लाभ नहीं मिलेगा, जिसके कारण मन परेशान रहेगा। शादीशुदा कपल के बीच बात-बात पर लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं, जिससे तंग आकर कपल आपसी सहमति से अलग होने का फैसला भी कर सकते हैं। उम्रदराज जातकों की सेहत सालभर खराब रह सकती है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इंटरव्यू में जरूर मिलेगी सफलता, बस करना होगा यह वास्तु उपाय
सिंह राशि
साल 2025 में सिंह राशि के जातक राहु की वजह से परेशानी का सामना कर सकते हैं। कमाई में कमी आने के कारण कारोबारियों को पैसों के लिए तरसना पड़ेगा। छात्रों को कोई गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सालभर उन्हें अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा। संपत्ति खरीदने का फैसला इस समय सिंह राशि के लोगों के लिए बिलकुल भी सही नहीं रहेगा। आगे चलकर कोर्ट के मामले में फंस सकते हैं। उम्रदराज जातकों का एक्सीडेंट हो सकता है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कुंभ राशि
नए साल यानी 2025 में कुंभ राशि के लोगों को पैसों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। बिजनेसमैन की एक के बाद एक कई डील पूरी नहीं हो पाएंगी, जिसके कारण उनका बिजनेस बंद भी हो सकता है। छात्रों को कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। शादीशुदा लोगों ने यदि अपने गुस्से वाले व्यवहार को बदलने का प्रयास नहीं किया, तो रिश्ते में दरार आने की संभावना है। इसके अलावा परिवार में भी अशांति का माहौल बना रहेगा।
