8 February 2025 Ka Rashifal

8 February 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

8 February 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

8 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि शनिवार रात 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। 8 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 4 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। वैधृति योग स्थिर कार्यों हेतु ठीक है परंतु यदि भाग-दौड़ वाला कार्य अथवा यात्रा आदि करनी हो तो इस योग में नहीं करनी चाहिए। साथ ही शनिवार शाम 6 बजकर 7 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 8 फरवरी को जया एकादशी का व्रत किया जाएगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: वास्तु के हिसाब से कार या बाइक करें पार्क, एक्सीडेंट से बचेंगे

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों को ऑफिस के काम को सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। किसी बड़े अधिकारी से अनबन होने की आशंका है। संभलकर काम करें। वरना नुकसान हो सकता है। आपका दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। गुस्से पर काबू रखें, इससे आपको फायदा होगा। नए संबंध आपके लिए भाग्यशाली साबित होंगे और धन लाभ के योग हैं। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जाने का प्‍लान बन सकता है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ किसी डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। आज आप दिखावे के चक्कर में न आएं। आप अपने कुछ कामो को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे। आप अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलेंगे, लेकिन आप उसमें  पुराने गिले शिकवे न उखाड़ें।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों के लिए करियर में लाभ के योग हैं। तरक्की के भी अवसर प्राप्‍त होंगे। दिन के पहले भाग में छोटे-मोटे लाभ होने की संभावना है। नौकरी या व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे सुलझ जाएंगे। रात का समय आनंद में बीतेगा और सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के साथ हंसी-मजाक में समय बिताएंगे। आपको धन सम्‍मान के मामले में लाभ होगा और कहीं से आपके लिए कोई शुभ समाचार आ सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर संशय बना हुआ था,  तो आप उसमे ढील बिल्कुल ना दें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। पिताजी से आपको किसी काम को लेकर डांट खानी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। दान पुण्य के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। संतान को आप कहीं पिकनिक आदि पर लेकर जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा और आपके सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्य साथ देगा और कारोबार में किस्मत चमकेगी। फालतू चर्चा और विवाद से बचें। अनावश्यक चिंताओं से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। कड़ी मेहनत से नई उपलब्धियां हासिल होंगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। अनजान व्यक्ति से लेन-देन न करें। वरना नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo)  आज के दिन आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको अपने जीवनसाथी से तालमेल बनकर चलना होगा, तभी आपका रिश्ता बेहतर चल सकेगा। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आप अपने बिजनेस के कामों में कोई बदलाव करेंगे, जिससे आपके कामों में तरक्की होगी। आपको परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकता है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए पद और अधिकार में वृद्धि के योग हैं। सम्मान में भी वृद्धि होगी। समस्याओं का समाधान न मिलने से मानसिक अशांति रह सकती है। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है, लेकिन टल भी सकता है। व्यवसायिक मामलों में लाभ होगा और कारोबार में योजनाएं सफल होंगी। आपके धन में वृद्धि होगी और आपके रुके कार्य पूर्ण होने से आपको खुशी होगी। मान सम्‍मान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको किसी काम में जोखिम लेने से बचना होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपकी सुख सुविधा बढ़ने से खुशी होगी। आप दिखावे के चक्कर में ना आए, नहीं तो इससे आपका बेवजह धन खर्च होगा। जो लोग सिंगल है, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती हैं। आपको बेवजह यात्रा करने से बचना होगा। कार्य क्षेत्र में आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते है। आपको तरक्की करते देख आपकी समस्याएं बढ़ेंगी।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों को करियर में लाभ होगा। किसी विशेष घटनाक्रम में लाभ और संपत्ति मिल सकती है। धर्म और अध्यात्म में विश्वास बढ़ेगा। रोजमर्रा के काम में लापरवाही न बरतें। नए संपर्कों से लाभ होगा और योजनाएं सफल होंगी। धन में वृद्धि होगी और कारोबार में लाभ होगा। आपका दिन शुभ होगा और कारोबार के मामले में लाभ होगा। धन सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं।

ये भी पढ़ेः Rashifal: बुध-शनि का दशांक योग..इन राशियों की चमकेगी किस्मत!

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आपकी यदि लंबे समय से किसी दोस्त से मिलने की इच्छा थी, तो वह पूरी हो सकती है। आप अपने घर किसी पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं। यदि आपको किसी बात को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। नौकरी का भी आपको अच्छा ऑफर मिलेगा। बिजनेस कर रहे लोगों का धन यदि डूबा हुआ था, तो वह मिलने की पूरी संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों को लाभ होगा और कारोबार में योजनाएं सफल होंगी। गोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग बन सकता है। सांसारिक सुख भोग और घर-गृहस्थी की उपयोगी वस्तुएं खरीद सकते हैं। सम्मान में वृद्धि होगी और कार्य सफल होंगे। आपका दिन शुभ होगा और कारोबार में आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको बेवजह किसी काम में लापरवाही करने से बचना होगा। नौकरी से जुड़े लोगों को कुछ समस्या हो सकती हैं। महिला मित्रों से आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।