7 March 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
7 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि शुक्रवार सुबह 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। 7 मार्च को शाम 6 बजकर 15 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही शुक्रवार रात 11 बजकर 32 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। 7 मार्च को दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा शुक्रवार से होलाष्टक आरंभ हो रहे हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में काले रंग का समान रखना..शुभ या अशुभ?
मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए दिन करियर के लिहाज से लाभदायक रहेगा। धन लाभ के योग हैं। आपका समय अच्छे कामों में बीतेगा और उनको आप समय से पूरा भी कर पाएंगे। किस्मत आपका साथ देगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में मानसिक तनाव संभव है और आपको काम अधिक करना पड़ेगा। ऑफिस में लोग आपकी किसी भी बात के दोहरे अर्थ निकाल सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। भौतिक साधनों में वृद्धि होगी। शौक और मौज की चीजों की खरीदारी करेंगे। जीवनसाथी से यदि रिश्तों में खटास चल रही थी, तो वह भी दूर होगी, लेकिन आपको परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। आपका काफी काम एक साथ हाथ लग सकते हैं। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। संतान के मनमाने व्यवहार के कारण आपको टेंशन बनी रहेगी।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलेगा, लाभ होगा और सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में फायदा होगा। दिन आनंद से भरा रहेगा और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपको परिवार के लेागों के साथ कहीं आउटिंग पर जाने का मौका मिल सकता है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। कारोबार में आपकी अच्छी छाप रहेगी। धर्म-कर्म के कार्य में आपका काफी रुचि रहेगी। भाई व बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे। विद्यार्थियों को यदि पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखने की आवश्यकता है। आप शीध्रता व भावुकता में कोई निर्णय न लें। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए दिन शुभ है। हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा और आपको रुका धन प्राप्त होगा। विरोधी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। सांसारिक सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। दिन लाभ और सम्मान से भरा रहेगा। नया परिचय दोस्ती में बदल सकता है और आपके सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। आप अपने घर के कामों को किसी दूसरे पर ना डालें। प्रॉपर्टी को लेकर भाई बहनों में खटपट हो सकती है, लेकिन आप अपनी वाणी की सभ्यता बनाए रखें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके आपको मिलने की संभावना है। आप अपनी एक्स्ट्रा एनर्जी को इधर-उधर के कामों में ना लगाएं।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं और आपको कहीं से रुका पैसा भी मिल सकता है। ज्यादा मेहनत करने पर भी आमदनी कम और खर्च ज्यादा होगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। आपको बेवजह भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पारिवारिक कलह के कारण काम में मन नहीं लगेगा। सूर्यास्त के बाद कुछ राहत मिलेगी और आपके रुके कार्य तेजी से बनते चले जाएंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप संतान को किसी काम के लिए प्रेरित करेंगे, जिससे उन्हें अपने करियर में अच्छा मुकाम हासिल होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने व्यवसाय की योजनाओं को लेकर उसमें अच्छा खासा धन लगाएंगे।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों के लिए दिन सफलता से भरा रहेगा। किस्मत हर कदम पर साथ देगी। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। घर में धन-धान्य में वृद्धि होगी। दोस्तों से धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। हर काम में जीत और मनोकामना पूर्ति होगी। रात के समय शुभ कार्यों में मन लगेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: ग्रह दोष ख़त्म करना हो तो होली पर जरूर आजमाएं ये उपाय!
मकर राशि (Capricorn) आज आपका दिन मंगलमय रहेगा। आपको अपनी नौकरी में उत्तम परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कार्यस्थल पर विरोधी कुछ मुश्किलें खड़ी करेंगे, लेकिन आप अपने काम पर फोकस करेंगे। आपकी एकाग्रता आपको सफलता दिलाएगी। आपकी बचत योजनाएं कामयाब रहेंगी। आपको निवेश करने का सुनहरा मौका मिलेगा। आप परिवार के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। आज आप अपने स्वभाव में थोड़ी विनम्रता लाएं। बच्चे अपने जरुरत का सामान खरीदने के लिए आपसे कह सकते है।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों के लिए दिन कर्मफल की सिद्धि वाला माना जा रहा है। कहीं से कमाया हुआ धन मिलने के योग हैं। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। लंबे समय से चले आ रहे भाई-बंधुओं से विवाद सुलझ जाएगा। आपके लिए कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है और आपके रुके कार्य बन सकते हैं। आपकी तरक्की होने से मन काफी प्रसन्न होगा।
मीन राशि (Pisces) आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज व्यापार में अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज शत्रु पक्ष आपको परेशान करने की नाकाम कोशिश कर सकता है। प्रशासनिक पद पर कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। शिक्षकों का ट्रांसफर उनके मन पसंद जगह पर होगा। स्पोर्ट से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग बने हुए है थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। लवमेट आज एक दूसरे को उपहार देंगे, जिससे रिश्ते में और मजबूती आएगी।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
