Vastu Tips: होली पर जरूर करें ये उपाय, ग्रह दोष होगा दूर
Vastu Tips: हिंदू धर्म के प्रमुख त्यौहारों में एक होली है। यह पर्व हर साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। होली (Holi) का त्योहार न केवल रंगों और खुशियों का प्रतीक है, बल्कि इस दिन किए गए कुछ खास उपाय ग्रह दोष (Grah Dosh) को शांत करने में भी सहायता कर सकते हैं। अगर आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, धन संबंधी रुकावटें हो रही हैं या पारिवारिक समस्याएं बनी हुई हैं, तो होली पर कुछ सरल वास्तु उपाय अपनाकर निगेटिव एनर्जी को दूर कर सकते हैं। इन उपायों से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और ग्रह दोष (Grah Dosh) भी शांत होते हैं। आइए आज के इस खबर में हम विस्तार से जानते हैं उन उपायों को जो इस होली पर आपको जरूर आजमाने चाहिए। अगर आप अपने जीवन में खुशहाली चाहते हैं तो होली के दिन वास्तु शास्त्र (Vastu Tips For Holi 2025) में बताए गए उपायों को जरूर करें। माना जाता है कि होली के दिन उपाय करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: होली से पहले घर लाएं ये 7 चीजें..सालों भर बनी रहेगी खुशियां

मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकार बताते हैं कि होली के शुभ अवसर पर आंगन या घर के मेन गेट पर गुलाल से रंगोली जरूर बनानी चाहिए। इसको लेकर मान्यता है कि इस उपाय को करने से परिवार के सदस्यों को धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर से निगेटिव एनर्जी दूर भागती है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
घर में होगा खुशियों का आगमन
अगर आप घर में उत्पन्न दोष को समाप्त करना चाहते हैं तो होली के दिन घर में तुलसी लगाएं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक इस पौधे को होली के दिन लगाने से सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) खुश होती हैं। क्योंकि हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत ही पूजनीय है और इसमें मां लक्ष्मी का निवास माना जाता है। इसलिए घर में तुलसी लगाने से घर में खुशियां आती हैं और ग्रह दोष की समस्या की खत्म होती है।
बिजनेस में मिलेगी सफलता
अगर आप बिजनेस में सफलता चाहते हैं तो इसके लिए होली के दिन ऑफिस या फिर घर में पूर्व दिशा में उगते हुए सूर्य की फोटो लगाएं। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकार बताते हैं कि इस उपाय को करने से बिजनेस में सफलता हासिल होती है और धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में ड्रेसिंग टेबल रखने की सही दिशा जान लें
आर्थिक स्थिति भी होगी बेहतर
चांदी के सिक्के को घर लाना बहुत ही शुभकारी माना जाता है। होली के दिन चांदी के सिक्के को मां लक्ष्मी के सामने रखें और उसकी पूजा-अर्चना करें। इसके बाद सिक्के को अपने पर्स या तिजोरी में रख लें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।