Astrology

Astrology: शनि की उल्टी चाल, इन राशियों को करेंगे मालामाल!

Yours राशि
Spread the love

Astrology: वैदिक ज्योतिष में शनि देव की चाल को बेहद अहम माना जाता है।

Astrology: वैदिक ज्योतिष में शनि देव की चाल को बेहद अहम माना जाता है। क्योंकि शनिदेव (Shanidev) को कर्मफलदाता और न्यायाधीश माना गया है। मतलब वह व्यक्ति को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। वहीं आज के दिन शनि देव वक्री चाल से गति करेंगे। जिससे कुछ राशियों पर शनि देव की विशेष कृपा रहेगी। साथ ही इन राशियों को दिवाली पर आकस्मिक धन लाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?

मिथुन राशि

शनिदेव का वक्री होना मिथुन राशि के जातकों को शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से करियर और कारोबार के भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस अवधि में आपको काम-कारोबार में विशेष तरक्की मिल सकती है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नई जॉब मिलने के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को इस समय नई जिम्मेदारियां और पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहा जाएगा। व्यवसाय कर रहे जातकों के लिए यह समय विस्तार और लाभ का है। नए कॉन्ट्रैक्ट और सौदे मिलने की संभावना है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि

आप लोगों के लिए शनिदेव की वक्री चाल लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि शनिदेव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर वक्री संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं लंबे समय से जो आर्थिक अड़चनें बनी हुई थीं, वे अब दूर होंगी। साथ ही इस समय आप नया घर या जमीन-प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं। आपकी कमाई बढ़ेगी और आय के नए स्रोत बनेंगे। वहीं व्यापार में बड़ी डील होने से तगड़ा फायदा होगा। निवेश से लाभ मिल सकता है। साथ ही आप देश-विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

मकर राशि

आप लोगों के लिए शनिदेव का उल्टी चाल चलना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनिदेव आपकी राशि से तीसरे स्थान पर उल्टी चाल चलेंगे। इसलिए इस समय अगर आपका काम-कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको लाभ के योग हैं। वहीं परिवार का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही इस दौरान संपत्ति तथा वाहन खरीद सकते हैं। करियर में तरक्की कर सकते हैं। वहीं जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं उन्हें सफलता मिलेगी। साथ ही नौकरी पेशा लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। दिवाली पर आपका समय अच्छा रहेगा। वहीं आपको भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें