7 February 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
7 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि आज रात 9 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 17 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। इन्द्र योग के दौरान राज्य पक्ष के कार्यों में अथवा सरकारी कामों में सफलता जरूर मिलती है। साथ ही आज शाम 6 बजकर 40 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर के बाहर लगे हैं ये 2 पौधे तो तुरंत उखाड़ फेंके

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। काम में सफलता मिलेगी और आपको कारोबार में लाभ होगा। आपके जीवन में कई चुनौतियां आएंगी और आप उनको आगे बढ़कर स्वीकार करेंगे। जिम्मेदारियों को निभाने के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दूसरों की उम्मीदों पर खरा उतरने के चक्कर में खुद को न भूलें। आपके काम में सफलता मिलेगी, लेकिन साथ ही कुछ मुश्किलें भी आएंगी। धैर्य के साथ सभी कार्य करें।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आप अपने कामों से अपने बॉस को काफी खुश रखेंगे। आपके ज्ञान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी भूमि और वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें। आपने यदि नौकरी को लेकर कहीं इंटरव्यू दिया था, तो वहां से आपको कोई कॉल आ सकती है। आपका कोई पुराना रोग उभरने से आपकी टेंशन बढ़ेगी।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों के लिए दिन भाग्यशाली है। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी। इस खुशी में आपका साथ आपके घर के लोग देंगे। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में भी आपको सफलता मिलेगी। संतान की तरक्की को देखकर आपको खुशी होगी और आप उनका मार्गदर्शन करेंगे। कोई शुभ समाचार मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा। भाग्य आपका साथ दे रहा है, बस मेहनत करते रहें और लाभ कमाएं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए जमीन-जायदाद से संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपना ध्यान जरूरी कामों में लगाएं। किसी की कहीसुनी बातों पर आप भरोसा ना करें। आप किसी नए घर की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। आपको हर मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपके खिलाफ साजिश कर सकता है, इसलिए सावधान रहें। सांसारिक सुखों पर खर्च होगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी। पुराना मनमुटाव खत्म होगा और रिश्ते बेहतर होंगे। नया परिचय दोस्ती में बदलेगा और आगे चलकर उससे फायदा होगा।
कन्या राशि (Virgo) आज आप अपने कामो में कोई बदलाव न करें। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। प्रॉपर्टी डीलिंग आप थोड़ा सोच समझकर करें। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। व्यवसाय कर रहे लोग कुछ अच्छा करने के लिए बिजनेस में अत्यधिक धन लगा सकते हैं। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर कार्य करने होंगे। अपने घर के रिनोवेशन के बारे में भी आप प्लानिंग करेंगे। माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों के लिए दिन सफलता से भरा रहेगा और आपको अपनी मेहनत से सफलता मिलेगी। आय कम और खर्च ज्यादा होने से मन थोड़ा खराब हो सकता है। किसी काम के लिए आपको व्यर्थ में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपके छिपे हुए दुश्मन आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। सूर्यास्त के बाद आपको थोड़ी राहत मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आप दबाव में आकर किसी काम को हां ना करें। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको मिल सकती हैं। किसी यात्रा पर जाने की आप तैयारी करेंगे। आपका ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से चल रही अनबन भी दूर होगी। भाई बहनों से आपकी खूब पटेगी।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों के लिए करियर में सफलता के योग हैं। आपके घर में धन-धान्य में वृद्धि होगी। व्यापार में आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपको तरक्की मिलेगी। धन लाभ होगा और आपके दुश्मन आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आपकी मनोकामना पूरी होगी और आपके सारे काम पूरे होंगे। किसी शुभ कार्य या मांगलिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा और आपका मन काफी हल्का रहेगा।
ये भी पढ़ेः Rashifal: बुध-शनि का दशांक योग..इन राशियों की चमकेगी किस्मत!
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस में आपकी कोई डील यदि अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है, जो आपको खुशी रहेगी। किसी नई प्रॉपर्टी की आप खरीदारी करेंगे। आपको जीवनसाथी से मिलजुलकर कोई इंवेस्टमेंट का प्लान बनाना होगा। आपके कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों का दिन लाभ से भरा होगा। आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। किसी बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद मिलने से आपको तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। लंबे समय से चला आ रहा कोई विवाद खत्म होगा। आपको कोई ऐसी परेशानी आ सकती है, जिसमें आपको अपने परिवार वालों से मदद लेनी पड़ सकती है। आपको किस्मत का साथ मिलेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है, लेकिन आप किसी के दबाव में आकर कोई निर्णय ना लें। आपको अपने खर्चों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप अपनी शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। संतान के लिए आप कोई नया वाहन लेकर आ सकते हैं। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आप परिवार के सदस्यों से सोच विचार कर सकते है।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
