7 August 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 7 अगस्त 2025 को गुरुवार का दिन है और यह श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस तिथि का उपयोग व्रत, पूजा, कथा और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए किया जाता है। इस दिन शिव और गुरु की आराधना करने से विशेष फल प्राप्त होता है।

मेष राशि (Aries) आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में आप छोटे-छोटे पार्ट टाइम कार्यों के लिए समय निकाल पाएंगे और आपके महत्वाकांक्षाओं की भी पूर्ति हो सकती है। लेकिन इसके लिए आपको कार्यक्षेत्र में प्रयास करते रहने होंगे। अगर लंबे समय से परेशानियां का सामना कर रहे थे तो अब आपको उनसे छुटकारा मिल सकता है। धीरे-धीरे भाग्य आपका साथ देने लगेगा और आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलेगा।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप किसी सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को पुराने निवेश से बेहतर लाभ मिलेगा। आप अपने बिजनेस में भी कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।
ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए
मिथुन राशि (Gemini) आपका दिन कारोबार और नौकरी के मामले में तेजी से आगे बढ़ने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अचानक उन्नति मिलेगी, जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह सकते हैं। अपनी उपलब्धियों से आपको कुछ समय के लिए हैरानी हो सकती है। इस प्रगति को बनाए रखने के लिए आपको ध्यान रखना होगा, अन्यथा आगे चलकर परेशान हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी से काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। आप अपने बिजनेस को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे। पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को आप मिलकर दूर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
सिंह राशि (Leo) आपको कारोबार की चिंता परेशान कर सकती है। इसके पीछे की वजह यह भी हो सकती है कि आप कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाओं और समस्याओं का सामना कर रहे हों। अस्थिरता बने रहने के कारण मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। नौकरी करने वालों को स्थिति में परिवर्तन लाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत पड़ेगा। ऐसा करने से आपके काम में सुधार आ सकता है।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है, जिसको लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे। उसमें आपको जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। कुछ नया करने की कोशिश आपको कामयाब बनाएगी। आप अपने घर किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं।
तुला राशि (Libra) सामाजिक और व्यवसाय के क्षेत्र में आपको विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है और किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से भी दूरी बनाए रखें। विपरीत स्थिति उत्पन्न होने पर शांत रहना बेहतर रहेगा। किसी बात को लेकर आप अकारण परेशान भी हो सकते हैं। लेकिन आप साहस और बुद्धिमानी से कार्यस्थल पर अपने विरोधियों को पराजित कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः ये भी पढ़ें: Shanidev: इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, चमकेगी किस्मत!
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप शौक और मौज की चीजों पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। परिवार में आप कुछ नई इलेक्ट्रॉनिक चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी और किसी नए मेहमान का आगमन होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको किसी बात को लेकर यदि संशय हो, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे न बढ़ें।
मकर राशि (Capricorn) सामाजिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही, आपको भाग्य का भी धीरे-धीरे साथ मिलने लगेगा। क्रय-विक्रय के व्यवसाय में भी लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है। आपको कारोबार से जुड़े कई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकते हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और किसी मामले में मामा का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए अपनी इनकम पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप किसी साइड इनकम को पकड़ सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगी। आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आपकी अपनी पिताजी से किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। आप संतान के मन में चल रही उलझनों को लेकर बातचीत करेंगे, जिससे आप दोनों का रिश्ता पहले से बेहतर होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) कार्यस्थल पर आपको उच्च अधिकारियों के सहयोग और समर्थन से लाभ प्राप्त करने के कई अवसर मिल सकते हैं। आप आयात-निर्यात के व्यवसाय की शुरुआत करने के मामले में भी कोई फैसला ले सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में समय का सही उपयोग करना लाभकारी सिद्ध होगा। अध्यात्म और धर्म में की ओर आपकी रुचि बढ़ सकती है। साथ ही, किसी यात्रा पर जाने के भी योग बन रहे हैं।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके ऊपर यदि कुछ कर्ज था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आप रोजगार के लिए कुछ नए अवसर प्राप्त कर सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील यदि अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की आपको कोई बात बुरी लगेगी।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
