18 March 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इन 4 चीजों को घर में रखने से लग सकता है वास्तु दोष, होली से पहले कर दें इन्हें बाहर

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी से वाद विवाद या बहसबाजी में आपकी जीत हो सकती है। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। हर नए काम के कानूनी पहलुओं पर अच्छी तरह से गौर करके चलें। वरना आपसे कोई चूक हो सकती है। अपने काम को समय से पूरा करें और फोकस करें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras) आज आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन लगाएंगे और अपने लिए कुछ महंगे कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि सुख सुविधाओं की चीजे लेकर आ सकते हैं। आपको किसी मामले को लेकर अपने पिताजी से बहस नहीं करनी है। यदि आप राजनीति में कार्यरत हैं, तो  आपको किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपनी धन संबंधित समस्याओं से काफी हद तक निजात मिलती दिख रही है,क्योंकि आपको कोई पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत के चिंता सता सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आप दूसरों के इमोशंस को समझें और उसके हिसाब से काम करें। कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परहेज नहीं है। ऑफिस में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी कठिन प्रॉब्लम का हल निकालने में सफल हो पाएंगे। आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।

कर्क राशि (Cancer) आज आपको अपने भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में यदि किसी काम को लेकर योजना बनाएं,तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। आपकी वाणी की सौम्यता देखकर आपके कुछ नए मित्र बन सकते हैं। आपके कुछ गुप्त राज परिवार के सदस्यों के सामने खुल सकते हैं। पूजा पाठ में आपका खूब मन लगेगा। आपको मन में चल रही समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।  आप अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानें और उनकी बातों में ना आए।

सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन लाभ और सम्‍मान से भरा होगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार से कोई कर्ज लेना पड़ सकता है। आज आपको दिन से पहले हिस्से में दूसरों की आर्थिक मदद करने में ही अपना समय गुजारना पड़ सकता है। किसी कठिन समस्या का हल निकल आएगा। बड़ों से सलाह लेना अच्छा रहेगा। किसी अपने से थोड़े समय के लिए दूर जाना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी काम को लेकर अपने विरोधियों की कोई बात बुरी लग सकती है। आपका कोई काम आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको अपनी बिजनेस की योजनाओं को बनाने के लिए भी कुछ समय निकालना होगा तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे। किसी नए मकान,दुकान आदि को खरीदने की इच्छा आपकी पूरी होगी। परिवार में यदि कोई कलह  लंबे समय से पैर पसारे हुए थी तो वह भी दूर होती दिख रही है। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है।

तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन लाभ वाला होगा। कुछ जरूरी सामान की शापिंग करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। ऐसी चीजें कतई न खरीदें जो फिलहाल आपके काम में आने वाला नहीं है। आपके ऑरिजनल आइडियाज पसंद किये जाएंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और आपको आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है।  आप अपने साथी के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। आप अपने घर की साफ सफाई व रख रखाव आदि पर पूरा ध्यान देंगे। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने की संभावना बनती दिख रही है, जिससे आपके वेतन में भी वृद्धि होगी। आप अपने खर्चों को भी बढ़ा सकते हैं  आपको बाद में धन की कमी कर सकते हैं। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था  वह आपसे वापस मांग सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी की डील करते समय आप उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें।

ये भी पढ़ेंः Holasthak 2024: आज से शुरू हुए होलाष्टक, होलिका दहन तक बंद रहेंगे ये 16 संस्कार

वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी बिजी रखने वाला होगा। दिन के पहले हिस्से में कुछ जरूरी फोन कॉल्स और ईमेल्स का जवाब देना जरूरी होगा। कोई पुराना दोस्त अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। अगर आपसे उधार मांगे तो पहले आप अपनी सेविंग्स पर जरूर नज़र डाल लें। आपके धन में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको नौकरी मे अपने कामों में ढील देने से बचना होगा। संतान की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने प्रिय से अपने दिल की बात कहेंगे,जिससे दोनों के बीच रिश्ता और गहरा होगा। आपका  शान शौकत की वस्तुओं में  अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको कुछ सेविंग भविष्य के लिए भी करनी होगी। आप अपनी जिम्मेदारियां से पीछे नहीं  हटे,नहीं तो उन्हें पूरा करने में आपको समस्या होगी। आपके साथ कोई ठगी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा। दिन के पहले हिस्से में आपको छुटपुट धन का लाभ होने की संभावना है। कोई भी नौकरी शुरुआत में छोटी या बड़ी नहीं होती। आज आपके कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी और आपको धन संबंधी मामलों में लाभ होगा। आपकी कार्ययोजनाएं सफल होंगी और धन में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। भाई व बहनों को यदि आप कोई सलाह देंगे। वह उसे पर अमल अवश्य करेंगे। यदि आपको कोई रोग लंबे समय से घिरे हुए था तो उसमें आपके कष्टो में कमी आ सकती है। बिजनेस में आपको पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-18 March-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 18 March-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)