5 February 2025 Ka Rashifal

5 February 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

5 February 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

5 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि बुधवार रात 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। 5 फरवरी को रात 9 बजकर 19 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही बुधवार रात 8 बजकर 33 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 5 फरवरी को भीष्माष्टमी साथ ही दुर्गाष्टमी का व्रत भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: ज़िंदगी में कभी भी ना लें मुफ्त में ये 3 चीज़ें

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए दिन थकान और परेशानी वाला हो सकता है और आपको हर मामले में सावधानी से काम करने की सलाह है। किसी वजह से आप तनाव में रहेंगे। मन में किसी बात को लेकर उलझन रहेगी। शाम को घर-परिवार में किसी बात पर बहस भी हो सकती है। इसलिए सावधान रहें और विवादों से बचें। आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। तरक्की के योग बन रहे हैं और धन के निवेश में वृद्धि होगी।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए शौक-मौज की चीजों की पूर्ति के लिए रहेगा, लेकिन आप दिखावे के चक्कर में अपने खर्चों पर ध्यान नहीं देंगे। आपकी कोई दबी हुई इनकम भी बाहर आ सकती है। जीवनसाथी के लिए आप कोई बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आप किसी डील को फाइनल करने के लिए यदि सोच विचारकर रहे थे, तो वह भी फाइनल होगी। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना ना रखें। आप अपने काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आप करियर में कोई बड़ा बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। अभी आपके लिए समय सही नहीं है। कोई भी कदम उठाने से पहले अपने साथी से सलाह जरूर लें। अगर आप कोई फैसला लेकर आगे बढ़ते हैं, तो कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी पड़ सकता है। धन में वृद्धि के योग हैं। परिवार वालों की आपको काफी मदद करनी पड़ सकती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपको काम के साथ-साथ सेहत के लिए भी समय निकालना होगा, तभी आप फिट रह सकेंगे। आपका कोई करीबी आपके काम बिगाड़ने की कोशिश करेगा, जिससे आपको बचना होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के लिए करियर में लाभ के योग बन रहे हैं। अगर आप यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आपको कुछ तैयारी करनी होगी। कुछ अधूरे काम भी पूरे हो सकते हैं। दोपहर बाद भागदौड़ बढ़ सकती है। जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है, इसलिए ध्यान से काम करें। तरक्की के योग हैं और सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्य में वृद्धि होगी और काम सफल होंगे।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। कारोबार में आपका फंसा हुआ धन आपको मिल सकता है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। बड़ों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आप अपने किसी विरोधी की चालों को समझने की कोशिश करें।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों को लाभ होगा और धन में वृद्धि के योग हैं। आप किसी तीर्थयात्रा का प्लान बना सकते हैं। दोस्तों की मदद के लिए पैसे का इंतजाम करना पड़ सकता है। अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको घर के संसाधन भी व्यवस्थित करने होंगे। घर के बड़ों से अनबन हो सकती है। तरक्की के योग हैं और सम्मान में वृद्धि होगी। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और धन में वृद्धि के योग हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी काम में निराशा होने से परेशानी होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को आप दूर करने की कोशिश करेंगे। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। माताजी से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। आपके ऊपर यदि कुछ कर्जा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे आपकी समस्याएं बढ़ेंगी।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों को करियर के मामले में कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। तनाव कम करने के लिए आप किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। अगर आप पैसा लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको फायदा होगा। आपको पब्लिक ट्रांसपोर्ट का फायदा मिलेगा। सम्मान में वृद्धि होगी और योजनाएं सफल होंगी। आपके धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: किचन में भूलकर भी ना करें ये गलती..मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज़!

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपकी कोई प्रॉपर्टी की डील फाइनल हो सकती है। नौकरी के लिए किसी सदस्य को घर से दूर जाना पड़ सकता है। आप किसी लोन को यदि अप्लाई करेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपकी मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन आपको अपनी मेहनत का फल न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों को लाभ होगा और आपके कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। रूखा व्यवहार करने वाला व्यक्ति नजरों से दूर रहेगा और माहौल हल्का-फुल्का और मनोरंजक रहेगा। किसी सहकर्मी या बॉस द्वारा पार्टी देने से और भी रौनक बढ़ेगी। धन में वृद्धि के योग हैं और बिजनस में सफलता मिलेगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी और रुके हुए काम पूरे होंगे।

मीन राशि (Pisces)  आज के दिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको बिजनेस में भी अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स पर ध्यान देंगे। आपका दिमाग कामों में खूब चलेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ नई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आप संतान की तरक्की को लेकर परेशान रहेंगी, लेकिन माता-पिता का प्रेम व सहयोग आपके साथ बना रहेगा। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि धन संबंधित मदद लेंगे, तब वह भी आसानी से मिल जाएगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।