छठ वापसी के लिए पटना से 45 स्पेशल ट्रेनें..देखिए लिस्ट

दिल्ली बिहार

सूर्यांश सिंह, ख़बरीमीडिया
Chhath Special Train:
बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ (Chhath) का त्योहार चल रहा है। छठ में दिल्ली, गुजरात और सूरत के अलावा अन्य शहरों में काम करने वाले परिजन छठ पूजा पर घर पहुंचे हुए हैं। छठ महापर्व के बाद पटना (Patna) से अन्य शहरों के लिए वापसी करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे 45 स्पेशल ट्रेनें (Special Trains) चलाएगी। छठ के बाद सोमवार को करीब 50 लाख यात्रियों (Passengers) के वापस लौटने का अनुमान है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः ट्रेन में वेटिंग का झंझट होगा ख़त्म..जानिए रेलवे का मास्टर प्लान

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः सबसे लंबे रूट की वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए कितना है किराया

यात्रियों की वापसी के लिए 45 विशेष ट्रेनें

छठ महापर्व के बाद पटना जंक्शन (Patna Junction) से यात्रियों की वापसी के लिए 45 विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी। जो यात्रियों को लेकर विभिन्न राज्यों और शहरों के लिए रवाना होंगे। बीते शुक्रवार को दानापुर मंडल कार्यालय में डीआरएम जयंत कुमार चौधरी ने बताया कि पटना जंक्शन समेत दानापुर मंडल के अन्य स्टेशनों से छठ के बाद सोमवार से लगभग 50 लाख यात्रियों के वापस लौटने का अनुमान है।

करीब 2.5 लाख यात्री के रोज आने-जाने की संभावना

छठ बाद पटना जंक्शन (Patna Junction) पर कुछ दिनों तक करीब 2.5 लाख यात्री के प्रतिदिन आने-जाने की संभावना रेलवे ने जताई है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पटना जंक्शन पर 3, दानापुर में 2 और राजेंद्र नगर टर्मिनल पर 1 अस्थाई प्रतीक्षालय बनाया जा रहा है। पटना जंक्शन, दानापुर, राजगीर और आरा से 99 स्पेशल ट्रेनें यात्रियों के लौटने के लिए चलाए जाएंगे। इसके अलावा इन स्टेशनों से 250 नियमित ट्रेनों का भी परिचालन होगा।

दानापुर स्टेशन से 48 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी

आपको बता दें एडीआरएम (ADRM) अभय राज ने बताया कि छठ बाद वापस जाने वाले लोगों के लिए पटना जंक्शन से 45 और दानापुर स्टेशन से 48 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। राजगीर और आरा स्टेशन से 3-3 ट्रेनों का परिचालन होगा। पटना स्टेशन होते हुए आनंद विहार के लिए 47, पुणे के लिए 10, साबरमती के लिए 14, बेंगलुरु और मुंबई के लिए 11-11 ट्रेनें चलेंगी। 20 से 24 नवंबर तक जंक्शन के मुख्य द्वार के आसपास पार्किंग नहीं होगी। इसकी जगह जीपीओ गोलंबर से रेलवे पार्सल की तरफ जाने वाले मार्ग में पार्किंग की व्यवस्था है। पार्किंग एरिया में दोपहिया वाहन के जाने के लिए न्यू मार्केट में मस्जिद के बगल से रास्ता होगा। ऑटो और 4 पहिया जीपीओ गोलंबर से आएंगे-जाएंगे।

9 स्टेशनों पर होगे विशेष इंतजाम

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यात्रियों (Passengers) के लौटने को लेकर दानापुर मंडल के 9 स्टेशनों पर विशेष प्रबंध हैं। इसमें पटना जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र, राजेंद्र नगर, सिटी, आरा, बक्सर, राजगीर और किऊल स्टेशन शामिल हैं। यहां भारतीय रेलवे के अफसर भी तैनात रहेंगे।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi