इन राज्यों में होगी जबरदस्त बारिश? दिल्ली-NCR का क्या अपडेट?

Trending दिल्ली दिल्ली NCR

सूर्यांश सिंह, ख़बरीमीडिया
IMD Weather Update:
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी (IMD) के मुताबिक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश (Heavy Rain) की संभावना है। वहीं साइक्लोन (Cyclone) मिधिली बांग्लादेश तट को पार करने के बाद कमजोर पड़ गया है। इसकी वजह से त्रिपुरा और मिजोरम के हिस्सों में बारिश नहीं हुई। अब इसके उत्तर पूर्व की ओर आगे बढ़ने की संभावना है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः गुड न्यूज़..Delhi-NCR से हटा ग्रैप-4..जानिए क्या खुला..क्या अभी भी बंद?

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः Delhi के CM केजरीवाल ने इस्तीफे को लेकर बड़ी बात कह दी
राजधानी दिल्ली में बढ़ेगी सर्दी

राजधानी दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में आज मौसम साफ रहेगा। और सुबह हल्का कोहरा (Light Fog) रहेगा। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28 और 12 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहेगा। सोमवार से दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने की संभावना है। अगले एक हफ्ते में तापमान में काफी गिरावट की संभावना है। इससे पहले शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28.9 और 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।

जानिए पश्चिम बंगाल और सिक्किम के मौसम का हाल

अन्य राज्य कोलकाता में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए (Cloudy) रहने की संभावना है। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30 और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सिक्किम और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है। ओडिशा में आज सभी जिलों में भी मौसम शुष्क रहेगा। भुवनेश्वर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32 और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Pic Social Media

बर्फबारी से सर्द हवाओं का असर

आपको बता दें कि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी (Snowfall) की संभावना है। बर्फबारी से सर्द हवाओं का असर मैदानी इलाकों में रहेगा। सोमवार से तापमान से और गिरावट आ सकती है। केदारनाथ, जोशीमठ, और चोपता में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। शिमला में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने संभावना है। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान 19 और 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में सबसे कम तापमान केलांग में -0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने दक्षिण भारतीय राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार के कई स्थानों में अगले कुछ दिन बारिश की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर जमकर बारिश हुई है। कराईकल क्षेत्र में मध्यम बारिश हुई। पुडुचेरी में बहुत हल्की बारिश हुई। क्षेत्र के मैदानी इलाकों में नामक्कल में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि इरोड में क्षेत्र में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi