31 October 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 31 अक्टूबर 2025 से कार्तिक मास का 24वां दिन है। पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है, जो सुबह 10:03 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज शुक्रवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव तुला राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा सुबह 6:48 बजे तक मकर राशि में रहेंगे। इसके बाद वे कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
आज के दिन का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:42 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक रहेगा। वहीं राहुकाल का समय 10:41 बजे से 12:04 बजे तक रहेगा। आज अक्षय नवमी और जगद्धात्री पूजा का विशेष पर्व मनाया जा रहा है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है, इसलिए आज शुक्रवार व्रत रखना शुभ माना जाता है।

मेष राशि (Aries) आज के दिन मेष राशि के जातकों को सौभाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार में भी लाभ की शुरुआत होती नजर आ रही है। कार्यक्षेत्र में आपकी ईमानदारी को सराहना मिलेगी। जीवनसाथी के साथ निजी संबंध और अधिक मजबूत होंगे। आज के दिन आपको बच्चों या जीवनसाथी की कुछ फरमाइश कर सकते हैं। जिसे आप खुशी से पूरा करेंगे। आर्थिक रूप से दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। लेकिन आपको इस दौरान आलस्य का त्याग करना होगा। अपनी भावनाओं को सलीके से व्यक्त करना आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा, इसलिए आप अपने कामों को लेकर पूरी सूझबूझ दिखाएं। किसी अजनबी पर भरोसा करके किसी को धन उधार ना दें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट हो सकती हैं। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे।
मिथुन राशि (Gemini) आज आपको निजी संबंधों में गलतफहमियां और मतभेद की स्थिति बन सकती है। परिवार और दोस्तों से अपेक्षित सहयोग न मिलने से निराशा संभव है। इस समय धैर्य से काम लेना ही आपके लिए सबसे बड़ी शक्ति होगी। जीवन के कठिन अनुभवों से सबक लेकर आगे बढ़ने का अवसर है। व्यावसायिक क्षेत्र में नई चुनौतियां सामने आ सकती है। हालांकि आप अपने दृढ़ निश्चय से उन्हें पार कर लेंगे। आपके कठिन समय के दौरान कोई वृश्चिक राशि का व्यक्ति आपकी मदद करेगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा आपके किसी दोस्त की मदद से दूर होगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानना होगा, क्योंकि कुछ आपके मित्र के रूप में आपके शत्रु हो सकते हैं। आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की पूर्ति पर कुछ अच्छा खासा खर्चा करेंगे।
सिंह राशि (Leo) आज के दिन सिंह राशि के जातक दूसरों से अधिक अपेक्षाएं न रखें। कार्यक्षेत्र में निर्णय लेते समय स्पष्ट सोच आवश्यक है। व्यावसायिक मामलों में आपकी तेजी और समझदारी से सफलता मिलेगी। कुछ नए अवसर आपके सामने आएंगे, जिनका लाभ उठाने के लिए तत्पर रहें। आत्मविश्वास से हर चुनौती का सामना आपके परिणाम को आपके पक्ष में लाएगा। कार्यक्षेत्र में ऊंचाई हासिल करने के लिए आपको लगातार मेहनत करते रहना होगा। दिन के उत्तरार्ध में किसी विशेष व्यक्ति से प्रेरणा मिल सकती है।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप संतान के भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा सूझ बूझ दिखानी होगी। आस-पड़ोस में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी बचत की योजना में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों के लिए यह समय पुराने अध्याय के खत्म होने और नए अध्याय के आरंभ होने का समय है। लंबे समय से चल रही कोई परियोजना आज के दिन पूरी होने से आपको राहत मिलेगी। नए अवसर प्राप्त होने, लेकिन आपको उसे पहचानने की जरूरत है। करियर में नई दिशा मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को सराहना मिलेगी। व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। ऐसे में आपको अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहना होगा और किसी भी प्रकार की जल्दबाजी में निर्णय न लें।
ये भी पढ़ेंः Astrology: इन 5 राशियों के अच्छे दिन शुरू, मंगल-गुरु दिलवाएंगे राजयोग!
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर योजना बनाकर चलें। शौक और मौज की चीजों पर आप अच्छा खासा खर्चा करेंगे और अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं। माता जी के सेहत को लेकर आपको थोड़ी चिंता रहेगी, क्योंकि उनका कोई पुराना रोग उभर सकता है, जिसको लेकर भागदौड़ बनी रहेगी। आपको अपने बॉस की ओर से प्रमोशन आदि जैसी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के जातकों को आत्मचिंतन और ध्यान से नई दिशा मिलेगी। इस दौरान अत्यधिक भावुकता से बचें । जो बीत गया, उसे भुलाकर आगे बढ़ने में ही समझदारी होगी। खान-पान और काम दोनों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। निजी रिश्तों में भावनाओं का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा से काम करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) आज आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। पिताजी आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। आप संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आप अपने बॉस की बातों को इग्नोर ना करें, नहीं तो आपसे काम में कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों को आज के दिन थोड़ा सावधान रहना होगा। छोटी सी लापरवाही से कोई सुनहरा मौका हाथ से निकल सकता है। निजी जीवन में कोई यादगार अनुभव दस्तक दे सकता है। आत्मिक और बाहरी दोनों स्तरों पर परिवर्तन की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में आपको जीवन में बड़े बदलावों के लिए तैयार रहना होगा। कार्यक्षेत्र में नई दिशा मिलेगी। मकर राशि का व्यक्ति आपके लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। अध्यात्म और ध्यान की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें: Shanidev: नवंबर में शनि हो रहे मार्गी, इन राशियों के लिए अच्छे दिन शुरू!
मीन राशि (Pisces) आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी और आपको हर काम में सफलता मिलेगी। किसी गरीब की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप अपने परिवार के लोगों को भी मिल बैठकर सुलझाने में कामयाब रहेंगे। प्रॉपर्टी आज आपको प्राप्त हो सकती है, जिसके लिए आप कोई लोन आदि भी ले सकते हैं। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
