3 November 2025 Ka Rashifal

3 November 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

3 November 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 3 नवंबर 2025, सोमवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास का 27वां दिन है। आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, जो प्रातः 5:07 बजे तक द्वादशी रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी। आज सूर्य देव तुला राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा दिन के अधिकांश समय मीन राशि में रहेंगे।

आज के दिन का अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:20 बजे से दोपहर 12:04 बजे तक रहेगा। वहीं, राहुकाल का समय सुबह 7:31 बजे से 8:55 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई नया या शुभ कार्य आरंभ करना अशुभ माना जाता है।

आज का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ है क्योंकि आज प्रदोष व्रत का पावन दिन है। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है और संध्या काल में उनकी पूजा करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। कार्तिक मास में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। सोमवार का दिन स्वयं भगवान शिव का प्रिय दिन माना जाता है, अतः आज शिव उपासना करने से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला यदि आपको टेंशन दे रहा था, तो उसमें भी सुधार होगा और पारिवारिक एकता बनी रहेगी। यदि आप कहीं घूमने-फिरने जाएं, तो अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें। आपकी कोई बात कार्यक्षेत्र में आपके बॉस को बुरी लग सकती है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

वृष राशि (Taurus)  वृष राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो आज का दिन आपकी आशाओं को पूरा करेगा। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं और अच्छे मौसम का लुफ्त भी उठायेंगे। आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज आपके अंदर पॉजिटीविटी बनी रहेगी, जिससे आपका मन काम करने में लगा रहेगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाएं बनी रहेंगी। आज आपकी आर्थिक स्थितियों में सुधार आएगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी खानी पड़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें और यदि कहीं घूमने फिरने जाएं, तो अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाएं। आपको किसी नए काम में सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करना होगा। आपकी किसी बात को लेकर पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। नौकरी में बदलाव को लेकर योजना बना रहे लोगों को किसी दूसरी जगह ट्राई करना बेहतर रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  कर्क राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकता है। आज यात्रा के कारण आप थोडा थकान महसूस कर सकते हैं लेकिन शाम तक अच्छा महसूस करेंगे। आज लवमेट के साथ लॉग ड्राइव पर जा सकते हैं। इससे आपके रिश्तों के बीच मिठास आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसम में परिवर्तन की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है। समाज सेवा से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा। लोगों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)  आज आपको किसी को धन उधार बहुत ही सोच समझकर देना होगा, इसलिए किसी योजना में धन लगाने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल अवश्य करें और  आप अपने किसी परिवार के सदस्य से धन उधार मांग सकते हैं। संतान पढ़ाई- लिखाई के लिए कहीं बाहर जा सकती है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको बॉस से कोई जिम्मेदारी मिलने से कामों में जुटना होगा।

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज आपको बुजुर्गों का प्रेम और आशीर्वाद मिलेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज बाहरी यात्राओं का दौर रहेगा और यह यात्रा सुखद भी रहेगी। आज अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। आज घर में सुखद वातावरण रहेगा। शिक्षा से रिलेटेड आपकी मनोकामना पूरी होगी। आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ रिज़ल्ट मिलेंगे। अच्छे कॉलेज में आप एडमिशन पाएंगे। आगे चलकर आपको नये सुनहरे अवसर मिलने की संभावना बढ़ेगी। आज आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई प्रमोशन आदि मिल सकता है, जो जातक किसी काम को लेकर परेशान है, तो वह भी दूर होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। यदि  धन से कोई लेनदेन से संबंधित समस्या चली आ रही थी, तो वह भी उसके भी दूर होने की संभावना है। आपकी कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन परिवार वालों के साथ गुजरेगा। इस राशि के छात्रों को आज परीक्षा में बहुत अच्छे अंक प्राप्त होंगे। आज दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करने की संभावना बन रही है। आज व्यापारिक यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है। आज बच्चों से संबंधित चिंता दूर होगी। आज धर्म के प्रति आपकी विशेष रुचि रहेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज राह चलते किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह विवाद से बचें। संयम रखने से रुकी योजनाएं सफल होंगी। आज किसी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। किसी भी योजना को क्रियान्वित करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह भी जरूर ले।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपको अपने बॉस से किए हुए वादे को पूरा करना होगा और अपने कामों में लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। आपके आलस्य से आपके कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दे, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों आज आपके व्यवहार से दूसरे लोग प्रसन्न रहेंगे। आज दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। आज परिवार के साथ हंसी ख़ुशी के पल बितायेंगे। आज वैवाहिक जीवन में समरसता बढ़ेगी। आज घरेलू उत्तरदायित्व बखूबी निभायेंगे। आज मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। आज घर परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा भी बनेगी। आज आपके कठिन परिश्रम का लाभ मिलने से मन में ख़ुशी का भाव बना रहेगा। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। आज आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते है। किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों आज आपका रुझान धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा। आज आप किसी धार्मिक पंडाल में जाने की योजना बनाएंगे। आज रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर से तरोताजा करने का दिन है। आज परिवार और मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज विवाहित लोग अपने जीवनसाथी को खुश करने का प्लान जरूर बनायेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। आज आपको बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। आज व्यावसायिक कार्यप्रणाली में किसी भी तरह की बेहतरी की उम्मीद ना करें। यह समय रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने तथा आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए उत्तम है।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: ब्रह्म मुहूर्त में कभी भूलकर भी ना करें ये गलतियां!

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला  रहने वाला है। कामकाज के मामले में आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। भाइयों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने कीमती सामानों के सुरक्षा अवश्य करें। आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने से  आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन संतान की संगति पर आपको विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि वह किसी गलत राह पर चल सकते हैं। आप अपने घर की साज-सज्जा के लिए भी कुछ चीज लेकर आ सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें