Shanidev: वैदिक ज्योतिष में शनिदेव को न्यायाधीश, कर्मफलदाता और दंडाधिकारी की उपाधि दी गई है।
Shanidev: वैदिक ज्योतिष में शनिदेव (Shanidev) को न्यायाधीश, कर्मफलदाता और दंडाधिकारी की उपाधि दी गई है। मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव लगभग ढाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। वर्तमान में शनि देव मीन राशि में संचरण कर रहे हैं और नवंबर में वे मार्गी होने जा रहे हैं। उनकी इस चाल से कुछ राशियों के लिए बड़ा लाभ होने के योग बन रहे हैं। इन जातकों को आकस्मिक धनलाभ, करियर में प्रगति और रुके हुए कार्यों के पूर्ण होने का अवसर मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये लकी राशियां…

इन राशियों की खुलेगी किस्मत!
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शनिदेव की सीधी चाल लाभप्रद सिद्ध हो सकती है, क्योंकि वे राशि से कर्म भाव में मार्गी होंगे। इस दौरान काम-कारोबार में अच्छी तरक्की मिलेगी। बिजनेसमैन अपने फैसलों से संतुष्ट रहेंगे और डटकर हर परेशानी का सामना करेंगे। नौकरी तथा व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। पुराने निवेश से लाभ संभव है। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। नई योजनाओं में निवेश का उत्तम समय है। कारोबार में विस्तार और लाभ के अवसर मिलेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शनि ग्रह की मार्गी चाल अनुकूल रहेगी, क्योंकि वे राशि से भाग्य भाव में मार्गी होंगे। इससे किस्मत का साथ मिलेगा तथा रुके हुए कार्य बनेंगे। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। नई योजनाओं में निवेश का अच्छा समय है। कारोबार में विस्तार और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शनिदेव राशि से सप्तम और अष्टम स्थान के स्वामी होने से शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। रिसर्च से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।
ये भी पढ़ेंः Astrology: नवंबर में शुक्र की बदलेगी चाल, इन 4 राशियों को करेंगे मालामाल!
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनिदेव की सीधी चाल सकारात्मक सिद्ध हो सकती है, क्योंकि वे राशि से धन और वाणी स्थान में मार्गी होंगे। इससे समय-समय पर आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे तथा आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। नई योजनाओं में निवेश का अच्छा समय है। कारोबार में विस्तार और लाभ के अवसर मिलेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग प्रभावित होंगे तथा आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
