15 April 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः 6 अप्रैल को अद्भुत शुभ संयोग, इन 5 राशियों की चमकेगी क़िस्मत

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में लाभ का दिन है। आपको हर मामले में सहयोग और लाभ मिलेगा। परिश्रम की आवश्यकता है। आपके लिए सक्रिय हुए विरोधी भी परास्त होंगे। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। कोई शुभ समाचार आपके उत्साह को दोगुना कर सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके सहयोगी आपका पूरा साथ देंगे। आपको संतान के काम को लेकर प्रोत्साहन देना होगा। पारिवारिक मामलों को आप घर में ही निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका किसी बड़े लक्ष्य के प्रति अग्रसर रहेंगे। आप अपनी वाणी व व्यवहार से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों के ऊपर जिम्मेदारियां बहुत रहेगी। यदि आप नौकरी में किसी बदलाव की योजना बना रहे थे, तो वह दूर होती दिख रही है।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में समस्‍याओं वाला हो सकता है। मान सम्मान भी बढ़ेंगे और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा। परिवार के मामले में कोई गलत निर्णय आपके लिए परेशानियों का कारण बन सकता है।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको ढील नहीं देनी है। आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखना होगा।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और सहज ही सभी काम समय पर बनते नज़र आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। खर्च पर नियंत्रण जरूरी है, वरना आपको परेशानी हो सकती है। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कईं अनुभव होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी और लाभ होगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए कला व  कौशल में सुधार लेकर आएगा। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देना होगा। किसी काम के चलते आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी डीलिगं का काम कर रहे लोग किसी संपत्ति  खरीदारी कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी पर काफी धन लगाएंगे। किसी लड़ाई झगड़े में अपने आसपास के माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। आप किसी वाद विवाद की स्थिति में धैर्य बनाए रखें।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को लाभ होगा और कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी। एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। आज आपको शारीरिक कष्‍ट हो सकता है। उदर और आंख में कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा। आपको कुछ मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी। बंधुत्व की भावना को बल मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करें अन्यथा वो नाराज हो सकते हैं। जो जातक सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आप काम को किस्मत के भरोसे ना छोड़ें। जनहित के कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी। लोगों का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे।

ये भी पढ़ेंः Animal Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में पालें इन जानवरों को, खिंचा चला आएगा धन

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आर्थिक लाभ का दिन है और आपकी धन से जुड़ी सभी योजनाएं पूर्ण होंगे। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। मानिसक उलझनों के कारण सिरदर्द की आकांक्षा रहेगी या फिर संतान पक्ष की चिंता रहेगी। आपको पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। हर कार्य संभलकर करें।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। आप काम को लेकर कुछ योजना बनाएंगे। आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिनसे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप किसी अनुभवी व्यक्ति से काम को लेकर कोई सलाह मश्वरा कर सकते हैं। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का समय परेशानियों वाला होगा। व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क में समय और धन की हानि होगी। नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा। मातृ पक्ष से लाभ की आशा रहेगी। पुराने दोस्त के आगमन से परिवार में व्यस्तता बढ़ेगी। आपकी कार्ययोजना सफल होगी।

मीन राशि (Pisces)  आज आप लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करेंगे। आप विश्वास से भरपूर रहेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपनी वाणी व व्यवहार से घर व बाहर लोगों का दिल आसानी से जीत पाएंगे। आप अपने हर काम को पूरा करने के लिए तैयार रहेंगे। धर्म कर्म के कार्य के प्रति आपकी खूब रुचि रहेगी। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, वह किसी संस्था से जुड़ सकते हैं। आपकी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-15 April-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal-15 April-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)