30 June 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 30 जून को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। पंचमी तिथि 30 जून को सुबह 9 बजकर 24 मिनट तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि लग जायेगी। शाम 5 बजकर 21 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही पूरा दिन पूरी रात पार कर के 1 जुलाई की सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्कन्द षष्ठी व्रत है।

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में विरोधी परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं, लेकिन नौकरी और कार्यक्षेत्र में लगातार मेहनत करने से आपको लाभ मिलेगा। ग्रहों का शुभ संयोग आपकी कार्यशैली को बल देगा और सभी कार्य का परिणाम आपके पक्ष में लेकर आएगा, लेकिन खर्चे भी बढ़ सकते हैं। व्यवसाय में कोई नया प्रस्ताव आएगा, जिसे समय रहते स्वीकार करें। आर्थिक रूप से दिन संतुलित रहेगा, परंतु निवेश में सावधानी रखें। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई मान्यता मिल सकती है।
ये भी पढ़ेंः Sawan: 11 जुलाई से शनि की उल्टी चाल, इन राशियों के अच्छे दिन शुरू!
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशी होगी। यदि आप किसी समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा और आप अपने घर के साथ-साथ कुछ चीजों की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। परिवार में आपसी कलह आपको टेंशन दे सकती है। आप बेवजह किसी बात को लेकर गुस्सा ना करें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों का भाग्य साथ दे रहा है और आपकी वाणी और नेतृत्व क्षमता में विस्तार होगा। व्यापारिक निर्णय में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी लेकिन कुछ गुप्त शत्रु आपकी प्रगति से ईर्ष्यालु रह सकते हैं। धन आगमन तो होगा परंतु व्यय पर संयम आवश्यक है। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना बन रही है। जो लोग परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपके लिए मान सम्मान की प्राप्ति और तरक्की के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने खर्चों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। आज आप किसी काम को लेकर यदि धन उधार लेने के लिए सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने किसी मित्र की मदद से रुके हुए कामों को पूरा कर सकते हैं, लेकिन आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों के लिए दिन का आरंभ थोड़ा तनाव वाला हो सकता है। दोपहर के बाद करियर में सकारात्मक परिवर्तन दिखेगा। व्यापारियों को विदेशी संपर्कों से लाभ मिल सकता है और आयात-निर्यात या टेक्नॉलजी से जुड़े व्यवसाय में विस्तार के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं जो उनके पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगी। लेखन, मीडिया, और राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष पहचान मिल सकती है। खर्चे तो बढ़ेंगे, लेकिन निवेश में थोड़ी सूझबूझ से स्थायी लाभ भी प्राप्त हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई धोखा मिलने की संभावना है। आप अपने अटके हुए कामों को लेकर अधिकारियों से बातचीत कर सकते हैं। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन किसी शारीरिक समस्या को यदि आपने छोटा समझा, तो आने वाले समय में आपके लिए समस्या बन सकती है। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप यदि व्यापार की योजना को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह आपको कोई अच्छा लाभ देगी।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों को लाभ होगा। दिन आपके करियर के लिए अत्यंत सकारात्मक है। जो लोग सरकारी सेवा, लॉ, या प्रशासन से जुड़े हैं, उन्हें नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। स्टॉक, शेयर, या म्युचुअल फंड्स में किया गया निवेश लाभकारी रहेगा। पुराने कोर्ट केस में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। जो लोग रियल एस्टेट में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। व्यापार में कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है। ऑफिस में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी काम को दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। पार्टनरशिप में कोई काम करने से आपको भारी नुकसान हो सकता है। आप अपनी वाणी पर संयम रखें, तभी आपको राजनीति में अच्छी सफलता हासिल होती दिख रही है। आपको आज लोगों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी को धन उधार देने से बचें।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों के लिए आज का दिन यात्राओं और विस्तार की योजनाओं के लिए शुभ है। जो लोग शिक्षा, अध्यापन, तकनीकी या मीडिया से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। विदेश से नौकरी या व्यापार के प्रस्ताव आ सकते हैं। हालांकि आर्थिक दृष्टि से दिन दबावपूर्ण हो सकता है, फिर भी आय के नए स्रोत खुलने की संभावना है। जो लोग सरकारी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें मनचाहा परिणाम मिल सकता है। शाम को कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक मीटिंग सफल हो सकती है।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी सरकारी योजना में धन लगा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में ढील बिल्कुल ना दें, नहीं तो उनकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को किसी अच्छे अवसर के मिलने की संभावना है। आप पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। आप अपने काम के साथ-साथ सेहत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपको आलस्य को दूर भगाने की आवश्यकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा और आपको व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। ऑफिस में नई चुनौतियां आएंगी, जिन्हें आप अपनी कार्यकुशलता से संभाल लेंगे। सॉफ्टवेयर, टेक्नॉलजी, रिसर्च या इनोवेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। व्यावसायिक साझेदारी में पारदर्शिता जरूरी है, वरना विवाद हो सकते हैं। धन प्राप्ति में थोड़ी देरी संभव है, लेकिन कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में किसी कानूनी सलाहकार की राय ज़रूर लें। आपको कहीं पर भी निवेश करने से पहले विचार कर लें।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। करियर में आपको अच्छी ऊंचाइयां मिलेंगी और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आप अपने कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करें और इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें। जीवनसाथी को आप कुछ नए कपड़े और गहने आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपका अटका हुआ धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
