16 September 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 16 सितंबर 2025 है, जो आश्विन मास का दसवां दिन है। पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है, जो रात 1:31 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज मंगलवार का दिन है, जो हनुमान जी को समर्पित होता है और इस दिन व्रत रखने की परंपरा भी है।

मेष राशि (Aries) नौकरी और व्यापार के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है और समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। बिजनेस में कोई खास डील फाइनल हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और भौतिक सुखों में भी वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ कमाने के मौके मिलेंगे और निवेशों से भी मुनाफा होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
वृष राशि (Taurus) आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको अपने रूपए पैसे से संबंधित कोई जरूरी जानकारी किसी को नहीं देनी है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों को थोड़ा समझदारी दिखानी होगी। आपका कोई परिजन आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे।
ये भी पढ़ें: Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए
मिथुन राशि (Gemini) कार्यक्षेत्र में आप रचनात्मक कार्यों में ज्यादा रुचि दिखा सकते हैं और इन्हीं से जुड़े कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आपको वही काम करने को मिलेगा, जिसे करने में आपको ज्यादा अच्छा महसूस होता है। इससे मूड बेहतर होगा और तनाव भी कम होगा। व्यापार के मामले में आपके दिमाग में नई योजनाएं आ सकती हैं और किसी उच्च अधिकारी के सहयोग से लाभ होगा।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप आज कोई फैसला बहुत ही समझदारी से ले। पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाएं। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की यदि आप योजना बना रहे थे, तो उसके लिए आप कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। किसी सरकारी मामले में फैसला आने में कुछ समय और लगेगा। आपका मन में थोड़ी निराशा हो सकती है और अधिकारियों की कृपा पर बनी रहेगी। आप अपने कर्जो को भी उतारने की पूरी कोशिश करेंगे।
सिंह राशि (Leo) कामकाज के सिलसिले में आप पूरा समय व्यस्त रह सकते हैं। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ अधिकारी या विरोधी जरूरी कामों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में आपको धैर्य रखना होगा और सतर्कता के साथ कोई भी काम करना होगा। नौकरी करने वालों का दिन मिलाजुला रहेगा और सोच-समझकर निवेश करने से लाभ प्राप्त हो सकता है।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए रहेगा। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें और वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें, इसलिए किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसे कुछ समय के लिए स्थापित कर दें। माता-पिता आपको काम को लेकर कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आप अपनी संतान को किसी नौकरी से संबंधित कोर्स के लिए तैयारी करा सकते हैं। आज आपकी अच्छी सोच का आपको लाभ मिलेगा।
तुला राशि (Libra) आर्थिक मामलों में दिन लाभकारक सिद्ध होगा और आपके धन में वृद्धि होगी। अगर कार्यक्षेत्र में कोई विवाद या समस्या चल रही थी तो अब वह दूर हो जाएगी। जिससे आपका तनाव कम होगा। व्यापार के मामले में नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है और निवेशों से भी लाभ मिलने की उम्मीद है। लेकिन जमीन से जुड़े कार्यों में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: Shanidev: दिवाली से पहले शनिदेव बदलेंगे चाल, ये 3 राशियां होंगी मालामाल!
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने पारिवारिक खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। सेहत आपकी नरम गरम रहेगी, जिसको लेकर एहतियात बरतनी होगी। आपकी जीवनसाथी से खटखटा हो सकती है। आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें और आप अपने बिजनेस को और बेहतर करेंगे, जिससे आपकी काम की क्वालिटी बेहतर होगी और आपको कुछ बड़े-बड़े ऑर्डर भी मिल सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn) कामकाज के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है। वहीं, व्यापार में साझेदारी में किए गए किसी कार्य से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने जरूरी होंगे। जल्दबाजी से काम खराब हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुशासन और नियमों का ध्यान रखने से स्थिति सामान्य बनी रहेगी। लेकिन कई काम एक साथ हाथ में आने से थोड़ी उलझन हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। सरकारी कामों को करने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा सा ध्यान रखना होगा। आप अपनी संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) मौसम परिवर्तन का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। ऐसे में कामकाज में आपका थोड़ा कम मन लग सकता है और सुस्ती महसूस होगी। लेकिन, व्यापारियों को कम प्रयास से अधिक लाभ मिलने की संभावना है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन जल्दबाजी में कोई भी काम न करें, अन्यथा हानि हो सकता है। ऐसे में सोच-समझकर फैसले लेना जरूरी रहेगा।
मीन राशि (Pisces) आज आपके मन में कुछ संशय रहने के कारण उलझनों का सामना करना पड़ेगा। आपकी कोई डील भी फाइनल होते-होते लटक सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके साथी आपको तनाव दे सकते हैं। आप किसी दूसरे नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपकी किसी बात को लेकर जीवनसाथी से कहासुनी होने की संभावना है। आप अपने पेट का खास ख्याल रखें, इसलिए अत्यधिक मिर्च मसाले वाले भोजन से परहेज रखें और बेफिजूल के खर्चों पर रोक लगाएं।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
