3 October 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 3 अक्टूबर 2025 आश्विन मास का 26वां दिन है। पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जो शाम 6 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज शुक्रवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में रहेंगे, जबकि चंद्रमा रात 9 बजकर 27 मिनट तक मकर राशि में रहेंगे। इसके बाद वे कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
आपको बता दें कि शुक्रवार के दिन अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। वहीं राहुकाल का समय सुबह 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। आज पापांकुशा एकादशी है। साथ ही वार के अनुसार शुक्रवार का व्रत रखा जा सकता है, जो माता लक्ष्मी को समर्पित होता है।

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको बिजनेस में अच्छा धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको माताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप भाई-बहनों से किसी काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई बड़ी डील फाइनल करने की सोचेंगे, जिसमें आपको उनके कामों पर पूरा ध्यान देना होगा, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं ,उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा।
वृष राशि (Taurus) आज आपके काम बिना रुकावट के पूरे होंगे। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपके अधिकारी भी आपका साथ देंगे। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाएंगे। आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बेवजह के वाद-विवाद में ना पड़ें। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी सेहत में गड़बड़ी होने से आप परेशान रहेंगे। आज आपकी अपने भाई-बहनों से कहासुनी हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। दिन के समय में छिटपुट आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। नौकरी या व्यवसाय से जुड़े कुछ पुराने मुद्दे हल होंगे। आज के दिन मानसिक संतोष मिलेगा। कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं इस बात को गांठ बांधकर रखना होगा। इसे आपके लिए सफलता का मार्ग खुल जाएगा। रात का समय मित्रों और परिजनों संग बीतेगा।
कर्क राशि (Cancer) आज आपके चारों ओर का माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार आदि मिल सकता है। आपके कामों में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आप अपने किसी लक्ष्य को पकड़कर चलें। आप अपने घर की साफ-सफाई और रखरखाव आदि पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपके बॉस आपको प्रमोशन आदि की बात कर सकते हैं, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको छोटी-छोटी बातों को दिल से लगाने से बचना होगा।
सिंह राशि (Leo) आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। आपके लंबे समय से किए गए प्रयास रंग लाएंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना दिख रही है। आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। अपने सहयोगियों के प्रति उदार रहने की कोशिश करें। उनकी गलतियों को माफ करने से कार्यस्थल का माहौल सौहार्दपूर्ण बनाएगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले में यदि कोई फैसला लटका हुआ था, तो उसमें जीत मिलेगी। आपको अपने घर की साज-सज्जा आदि पर पूरा ध्यान देंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है, जिसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करें। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता पर भरोसा रखना होगा। दूसरों पर निर्भर रहने से आपकी प्रगति धीमी हो सकती है। अपनी शर्तों पर कार्य करने की कोशिश करें। समय रहते कदम उठाने से आपका तनाव कम हो जाएंगे। व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज आपकी कार्य कुशलता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आपको अपने किसी मित्र की बात बुरी लग सकती है। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आप अनजान लोगों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ बनी रहेगी। आज आप पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत करने की सोचेंगे। नौकरी में आपके बॉस आपके कामों से काफी खुश रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः Rajyog: धनतेरस से पहले इन राशियों का गोल्डन टाइम शुरू! बन रहा गजकेसरी राजयोग
मकर राशि (Capricorn) मकर राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आज आप कई प्रकार की उलझनों में फंस सकते हैं। प्रेमी या प्रियजन के लिए कोई उपहार खरीदने में जल्दबाजी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। वहीं कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा। सही समय पर वाहन या अन्य साधन भी आपका साथ नहीं देंगे। ऐसे में आपके लिए सूझबूझ और सोच-समझ कर निर्णय लेना बहुत जरूरी होगा।
धनु राशि (Sagittarius) आज आपके पारिवारिक रिश्तों में एकजुटता बनी रहेगी। आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। धार्मिक गतिविधियों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा रहेगा, जिससे आप किसी काम को करने में पूरी मेहनत दिखाएंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आपके खर्च आपकी टेंशनों को बढ़ा सकते हैं। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं और यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने के पूरी संभावना है।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतियों भरा रहने वाला है। अपनी मंजिल के करीब पहुंचने के बावजूद आप अपने आपको पीछे महसूस कर सकते हैं। सफलता पाने के लिए आखिरी कदम तक हौसला बनाए रखना जरूरी है। मेहनत और आत्मविश्वास से ही सफलता आपके कदम चूमेगी।
ये भी पढ़ें: Astrology: इन राशियों का आज से भाग्य परिवर्तन शुरू, 10 अक्टूबर तक सूर्य गोचर
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको बिजनेस में अच्छा धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको माताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप भाई-बहनों से किसी काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई बड़ी डील फाइनल करने की सोचेंगे, जिसमें आपको उनके कामों पर पूरा ध्यान देना होगा, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

