25 May 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 25 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और रविवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि रविवार दोपहर बाद 3 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 6 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग लग जाएगा। साथ ही रविवार दोपहर पहले 11 बजकर 12 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज मासिक शिवरात्रि व्रत है।

मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए दिन आर्थिक दृष्टिकोण से जोखिम उठाने के लिए उपयुक्त है। रियल एस्टेट या स्टार्टअप में निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो समय अनुकूल है। कोई सरकारी प्रॉजेक्ट या टेंडर पाने में सफलता मिल सकती है। जॉब में प्रमोशन के लिए दिन सकारात्मक है। आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। सहकर्मियों से तालमेल बना रहेगा और मैनेजमेंट से तारीफ मिल सकती है। फाइनेंस सेक्टर, कंस्ट्रक्शन और मार्केटिंग में कार्यरत जातकों को नई डील्स और बोनस का लाभ मिल सकता है। स्टॉक मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें।
ये भी पढ़ेंः TV Installed: इस दिशा में लगाएं घर की TV, नहीं तो होगा नुक़सान!
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने के कारण समस्या हो सकती है। नौकरी में कुछ उतार चढ़ाव रहने के कारण समस्या आएंगी। आपका डुबा हुआ धन मिलने से खुशी होगी। भाई व बहनों से रिश्तो में चल रही अनबन दूर होगी और मधुरता बनी रहेगी। आपके सभी कार्य समय से पूरे होंगे, जिससे आपको खुशी होगी। आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक योजनाओं में अनुशासन रखने की आवश्यकता है। यदि आपने किसी म्युचुअल फंड, बीमा या निवेश योजना में पैसा लगाया है तो धीरे-धीरे लाभ दिखाई देगा। कार्यक्षेत्र में नए सिस्टम या तकनीक से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे कार्यदक्षता बढ़ेगी। बिजनस में क्लाइंट बेस मजबूत होगा और पुराने क्लाइंट्स से दोबारा ऑर्डर मिल सकता है। हालांकि खर्च भी अपेक्षाकृत अधिक रहेगा, खासकर यात्रा या टेक्नॉलजी से जुड़े उपकरणों पर निवेश करने से आपको लाभ होगा।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधी प्लान लेकर आ सकते हैं। आपको किसी बात को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखने की आवश्यकता है, नहीं तो आपके पेट संबंधित समस्याएं बढ़ेंगी। कोई नया काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लिए दिन मेहनत और व्यावसायिक विस्तार से जुड़ा रहेगा। मेहनत के परिणाम धीरे-धीरे सामने आएंगे लेकिन लंबे समय तक टिकाऊ होंगे। ऑफिस में आपके नेतृत्व गुण की सराहना होगी। खुद का व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता प्राप्त होगी। ऑनलाइन बिजनस, रिटेल या लॉजिस्टिक्स सेक्टर से जुड़े जातकों को बड़े पैमाने पर बिक्री के अवसर मिल सकते हैं। फाइनेंशियल दस्तावेजों की दोबारा जांच करें। पुरानी गलती से हानि हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: भोजन करते समय इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान, हमेशा बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर कोई मुश्किल आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आना होगा। धार्मिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। बिजनेस में आप किसी को पार्टनर ना बनाए, नहीं तो आपको कामों को पूरा करने में समस्या आएगी। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों के लिए दिन आर्थिक मजबूती और प्रफेशनल स्टेबिलिटी का संकेत दे रहा है। घरेलू खर्चों में नियंत्रण रखने से आप कुछ अच्छी बचत कर पाएंगे। व्यवसाय में नकदी प्रवाह बेहतर रहेगा और यदि कर्ज चल रहा है तो किश्त चुकाने का अच्छा समय है। कोई बड़ा ऑर्डर या सरकारी परियोजना मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी या नया प्रॉजेक्ट आ सकता है, जिससे भविष्य में प्रमोशन की राह खुल सकती है। क्रिप्टो या हाई रिस्क इनवेस्टमेंट से फिलहाल बचें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने किसी लक्ष्य को आसानी से पूरा करने में मदद मिलेगी। यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी उन्हें किसी परीक्षा में जीत मिलेगी। आपको किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचे।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लिए दिन कार्य के विस्तार और नई डील्स की संभावनाओं से भरा है। विशेष रूप से व्यापारी वर्ग के लिए दिन सरकारी कॉन्ट्रैक्ट, थोक ऑर्डर या प्रतिष्ठित क्लाइंट से मिलने वाले प्रॉजेक्ट को लेकर महत्वपूर्ण है। नौकरी में बदलाव चाहने वालों को इंटरव्यू कॉल आ सकता है या नेटवर्किंग से अच्छा अवसर प्राप्त होगा। पैसों को लेकर थोड़ी सतर्कता रखनी होगी, खासकर जब नगद या ऑनलाइन लेनदेन हो। आर्थिक रूप से यह दिन आपको भविष्य की तैयारियों के लिए प्रेरित करेगा।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए सुझ बुझ दिखाकर कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको धैर्य व साहस से काम लेने की आवश्यकता है। यदि आपने जल्दबाजी दिखाई, तो उनमें कोई गड़बड़ी अवश्य होगी। यदि आपको किसी बात को लेकर संशय बना हुआ है, तो आप उसे काम को बिल्कुल न करें, नहीं तो उसके पूरा होने में समस्या हो सकती है। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। विद्यार्थियों की किसी नये काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लिए दिन चुनौतियों भरा लेकिन सीखने योग्य रहेगा। कोई नया जॉब ऑफर आने से मन में उत्साह रहेगा, लेकिन उसमें स्थायित्व पर विचार करना जरूरी है। व्यापार में किसी करीबी के सुझाव से लाभ मिलेगा। फ्रीलांसर, क्रिएटिव प्रफेशनल्स या स्टार्टअप से जुड़े लोगों को स्पॉन्सरशिप या कोलैबरेशन का प्रस्ताव मिल सकता है। अधिक उधारी या दिखावे में खर्च करने से बचें, वरना मानसिक तनाव हो सकता है। सतर्कता से कार्य करें।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए किसी लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप किसी की मदद के लिए भी आगे आएंगे, जिनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी काम को लेकर अपने मन में नकारात्मक विचार न रखें, नहीं तो उसके पूरा होने में समस्याएं खड़ी हो सकती हैं, क्योंकि आपको लापरवाही में कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके हाथ से निकल सकता है, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
