Rajyog: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इस साल 18 अक्टूबर को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा।
Rajyog: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इस साल 18 अक्टूबर को धनतेरस (Dhanteras) का पर्व मनाया जाएगा। इससे पहले 12 अक्टूबर को चंद्रमा के मिथुन राशि में प्रवेश करने से गुरु के साथ उनकी युति गजकेसरी राजयोग (Gajkesari Rajyog) का निर्माण करेगी। यह शुभ योग कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से फलदायी साबित हो सकता है, जिससे उन्हें आकस्मिक धनलाभ, करियर में तरक्की और मानसिक प्रसन्नता प्राप्त होगी। आइए जानते हैं, किन राशियों के लिए यह समय गोल्डन रहेगा।

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?
इन राशियों का चमकेगा भाग्य
वृष राशि
वृष राशि (Vrsh Raashi) वालों के लिए गजकेसरी राजयोग दूसरे भाव में बन रहा है, जो धन और संचार से संबंधित है। इस दौरान आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स में सुधार होगा, जिसका फायदा मार्केटिंग, मीडिया, बैंकिंग या शेयर बाजार से जुड़े कार्यों में मिलेगा। अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है, और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को भी आर्थिक लाभ हो सकता है। इस समय आपकी योजनाएं सफल होंगी, और धन बचत करने में भी आप कामयाब रहेंगे।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
मिथुन राशि
मिथुन राशि (Mithun Raashi) के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग लग्न भाव में बन रहा है, जो आपके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को निखारेगा। इस अवधि में आपकी बौद्धिक क्षमता चरम पर होगी, जिससे निर्णय लेने में आसानी होगी। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, जबकि अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। यदि आप मकान या संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी, और आपको सामाजिक मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
ये भी पढ़ेंः Google Map: गूगल मैप को टक्कर देने आ गया, अब गलियों का भी मिलेगा सटीक पता
कन्या राशि
कन्या राशि (Kanya Raashi) वालों के लिए गजकेसरी राजयोग कर्म भाव में बन रहा है, जो करियर और कारोबार के लिए अत्यंत शुभ है। इस दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। कारोबारी न केवल अच्छे ऑर्डर प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि व्यवसाय का विस्तार भी कर सकते हैं, जिससे धनलाभ के योग बन रहे हैं। बेरोजगार लोगों के लिए यह समय नौकरी पाने का सुनहरा अवसर हो सकता है। साथ ही, इस अवधि में आप नया वाहन या मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं। आपके पिता के साथ संबंध भी इस दौरान मजबूत रहेंगे।
